फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महमदुल्ला बोले- 'अंपायरों पर गुस्सा आने के बाद तय हुई आखिरी ओवर की रणनीति'

Sat, 17 Mar 2018 12:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shakib al hasan
विज्ञापन

तूफानी ऑलराउंडर महमदुल्लाह की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में मेजबान श्रीलंका को 2 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब बांग्लेदशी शेरों का मुकाबला फाइनल में टीम इंडिया से होगा।

विज्ञापन


सेमीफाइनल में श्रीलंका के 159 रनों की चुनौती का सामना करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने यह मैच एक गेंद शेष रहते जीत लिया। आखिरी ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी। ओवर की पांचवी गेंद पर छक्का लगाकर महमदुल्ला ने अपनी टीम को बेहतरीन जीत दिलाई। सेमीफाइनल में निर्णायक मुकाबला होने के बाद जानिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने क्या कहा।

शाकिब अल हसन (बांग्लादेश कप्तान)
'आप टी-20 से ज्यादा क्रिकेट के किसी फॉर्मेट में अपेक्षा नहीं कर सकते। यहां आपको इमोशन और ड्रामा के अलावा भी काफी कुछ देखने को मिलता है। सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर हम काफी खुश हैं। विपक्षी टीम के कप्तान थिसारा पेरेरा और कुसल पेरेरा ने काफी अच्छी पारी खेली। मैं अपना सौ फीसदी नहीं दे सका, लेकिन महमदुल्ला ने पारी को अंत तक संभाले रखा। मुझे उम्मीद है कि फाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ हम इससे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

bangladesh cricket team
थिसारा पेरेरा (श्रीलंका कप्तान)
'घरेलू सीरीज में टीम को फाइनल तक न लेकर जाने पर मैं काफी नाखुश हूं। सेमीफाइन में हमें और अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए था। मुझे लगता है 160 रन का लक्ष्य इस मैदान पर काफी छोटा है। हालांकि मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में हमारी टीम और ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेगी।'

महमदुल्लाह (मैन ऑफ द मैच)
'यह मेरी सबसे कीमती पारियों में से एक है। शाकिब अल हसन के टीम में आने से खिलाड़ियों का साहस काफी बढ़ा है। आखिरी कुछ ओवर्स में मैं दबाव महसूस कर रहा था, लेकिन शाकिब का विकेट गिरने के बाद टीम ने मुझ पर विश्वास दिखाया। मेरी योजना थी की मैं गेंद पर जितना ज्यादा हो सके उतना तेज प्रहार करूं। मुस्तफिजुर रहमान के आउट होने के बाद आखिरी ओवर में यह रणनीति काफी काम आई।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें