बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया ढाका टेस्ट में 20 रन से मात देकर अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर की शानादार बल्लेबाजी की बदौलत शानदार वापसी की और तीसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले जीत से महज 159 रन दूर थी। उसके आठ विकेट बाकी थे और टीम के कप्तान उपकप्तान डेविड वार्नर(75) और कप्तान स्टीव स्मिथ(25) नाबाद थे। ऐसे में बांग्लादेश को चौथे दिन पांच विकेट लेकर जीत दिलाने वाले शाकिब अल हसन सहित टीम के अन्य खिलाड़ियों के मन में जीत हासिल करने का ख्याल दूर-दूर तक नहीं था। ऐसे में एक व्यक्ति को पूरा यकीन था कि बांग्लादेश ढाका में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
पत्नी ने जताया था शाकिब पर विश्वास
शाकिब अल हसन
ये शख्श थीं शाकिब अल हसन की पत्नी उम्मी अहमद शिशिर। इन्हें यकीन था कि बांग्लादेश चौथे दिन टेस्ट में जीत हासिल कर इतिहास रचेगी। मैन ऑफ द मैच बने शाकिब ने इस बात का खुलासा मैच के बाद किया और कहा, पिछली रात मुझे यकीन नहीं था कि हम आज जीत हासिल कर लेंगे। हकीकत में मुझे यकीन नहीं था। लेकिन मेरी पत्नी मे मुझसे कहा, शाकिब तुम कल बांग्लादेश को जीत दिलाओगे। मुझपर विश्नास जताने के लिए शुक्रिया।
Man of the Match @Sah75official didn't think his side could do it - his wife believed in him though! #BANvAUS pic.twitter.com/1xfEzzWZ0b
— ICC (@ICC) August 30, 2017
हेडली के बाद बने ये कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी
शाकिब अल हसन
शाकिब के लिए ये टेस्ट बेहद शानदार रहा शाकिब ने टेस्ट की दोनों पारियों में पांच विकेट (68/5 , 85/5 )हासिल किए। वहीं पहली पारी में 84 रन का पारी खेलकर बांग्लादेश को 260 रन तक पहुंचाया। शाकिब ने ढाका टेस्ट में कुल 89 रन बनाए और 153 रन देकर 10 विकेट हासिल किए।
इस मैच में शाकिब ने पहली पारी में पांच विकेट लेकर पहले तो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सभी 9 टेस्ट खेलने वाली टीमों के खिलाफ 5 विकेट हासिल करने वाले चौथे खिलाड़ी बने। इसके बाद वह न्यूजीलैंड के महानतम ऑलराउंडर रिचर्ड्स हैडली के बाद एक टेस्ट में अर्धशतक बनाने के साथ दस विकेट लेने का कारनामा एक से ज्यादा बार करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने।
Bangladesh's @Sah75official joined an exclusive club, consisting of just him and Sir Richard Hadlee! #howzstat #BANvAUS pic.twitter.com/HzjSO9JBfQ
— ICC (@ICC) August 30, 2017