मैच के कुछ घंटे बाद शाकिब अल हसन ने अपने अभद्र व्यवहार के लिए माफी मांगी। उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा, प्रिय क्रिकेट प्रशंसकों और फॉलोअर्स अपने अभद्र व्यवहार के लिए आपसे से माफी मांगता हूं। खासकर उन लोगों से जो ये मैच घर में देख रहे थे। उन्होंने आगे लिखा, मेरी तरह अनुभवी खिलाड़ी को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। लेकिन कभी-कभी दुर्भाग्यवश ऐसा हो जाता है। मैं टीमों, मैनेजमेंट, टूर्नांमेंट अधिकारियों और आयोजन कमेटी से अपने इस खराब व्यवहार के लिए माफी मांगता हूं, इस उम्मीद के साथ अब दोबारा ऐसा नहीं करूंगा।
यह कोई पहला मौका नहीं है जब शाकिब ने अपना आपा खोया हो, इससे पहले भी वह साल 2014 में मैच के दौरान एक व्यक्ति की पिटाई कर चुके हैं। जब भारतीय टीम बांग्लादेश के दौरे पर थी। सीरीज का पहला मैच जब बारिश के कारण रुका हुआ था तब शाकिब की पत्नी से एक युवक ने अभद्रता कर दी थी, जिसके बाद शाकिब ने उस शख्स की जमकर पिटाई की थी। मीरपुर स्थित नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 15 जून को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।