फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान सातवें आसमान पर चढ़ा शाकिब अल हसन का पारा, फिर अंपायर से भिड़े, देखें

Thu, 12 Jan 2023 12:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बीपीएल टी20 लीग में फॉर्च्यून बरीशाल की अगुआई कर रहे शाकिब को शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में अपने सलामी बल्लेबाजों पर चिल्लाते हुए देखा गया। कुछ ही देर बाद शाकिब ने इस मामले को अंपायरों के सामने उठाने का फैसला किया।
विज्ञापन
अंपायर से भिड़ते शाकिब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुभवी बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन मैदान पर मैच अधिकारियों के सामने मामला उठाने से नहीं हिचकिचाते। एक वाइड-बॉल कॉल पर अंपायर से बहस करने के कुछ ही दिनों बाद शाकिब ने एक बार फिर बांग्लादेश प्रीमियर लीग मैच के दौरान अंपायर से भिड़ गए। बीपीएल टी20 लीग में फॉर्च्यून बरीशाल की अगुआई कर रहे शाकिब को शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में अपने सलामी बल्लेबाजों पर चिल्लाते हुए देखा गया। कुछ ही देर बाद शाकिब ने इस मामले को अंपायरों के सामने उठाने का फैसला किया। वह दौड़ते हुए अंपायर के पास गए और उनसे बहस करने लगे।
विज्ञापन

बरिशाल के सलामी बल्लेबाज अनामुल हक बिजॉय को शाकिब को कुछ कहने पर कथित तौर पर स्ट्राइक लेने की अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बाद अनुभवी ऑलराउंडर ऑनफील्ड अंपायर के पास गए और उनसे बहस करने लगे। यह पहली बार नहीं था जब शाकिब का अंपायर के साथ झगड़ा हुआ हो, ऐसा पहले भी कई मौकों पर हो चुका है। शाकिब सार्वजनिक तौर पर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे। हाल ही में उन्होंने यहां तक कहा था कि अगर उन्हें प्रभारी बना दिया गया तो उन्हें कई चीजों को ठीक करने में देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन

शाकिब ने एक बयान में कहा था- अगर उन्होंने मुझे बीपीएल सीईओ बनाया, तो मुझे सब कुछ ठीक करने में एक या दो महीने का समय लगेगा। आपने नायक फिल्म देखी है। मैच की बात करें तो रंगपुर राइडर्स ने 20 ओवरों में बोर्ड पर 158-7 का अच्छा स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज रोनी तालुकदार ने 28 गेंदों में 40 रन बनाए, जबकि शोएब मलिक ने 36 गेंदों में नाबाद 54 रन की पारी खेली। शाकिब की टीम की ओर से मेहदी हसन मिराज ने दो विकेट लिए। जवाब में फॉर्च्यून बरिशाल ने शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में 19.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर मैच जीत लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें