फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकिब अल हसन ने हमेशा बांग्लादेश को टेस्ट में दिलाई जीत

Wed, 30 Aug 2017 07:16 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
शाकिब अल हसन - फोटो : hindustan times
विज्ञापन
बांग्लादेश के आल राउंडर शाकिब अल हसल ने ऑस्ट्रेलिया के अलावा अन्य देशों के खिलाफ भी अपनी टीम को जिताने में अहम भूमिका अदा की है। 2000 में बांग्लादेश ने पहला टेस्ट खेला। 17 साल के कैरियर में उसने अब तक 10 टेस्ट जीते हैं। इसमें पांच मैचों में शाकिब अल हसन ने शानदार प्रदर्शन किया है। करीब 8 साल पहले 2009 में वेस्टइंडीज दौरे में बांग्लादेश ने सीरीज के दोनों टेस्ट जीतकर टेस्ट क्रिकेट में अपनी उपस्थिति जता दी थी। इसमें शाकिब ने दमदार प्रदर्शन किया था। सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में सेंट जार्जिया में शाकिब ने दूसरी पारी में नाबाद 96 रन बनाकर टीम को जीत ‌दिलाई और मैच में कुल 8 विकेट भी लिए। 
विज्ञापन

जिंब्बाबे के खिलाफ शाकिब रहे शानदार

शाकिब अल हसन
2014-15 में जिंब्बाबे के बांग्लादेश दौरे में भी शाकिब ने गजब का खेल दिखाया। इसमें मेजबान टीम को 3-0 से जीत मिली। पहले टेस्ट में ढाका में 3 विकेट से बांग्लादेश को जिताया। इसमें शाकिब ने कुल 7 विकेट लिए। दूसरे टेस्ट में खुलना में पहली पारी में 137 रन बनाए और दोनों पारियों में 5-5 विकेट लिए। इसमें भी बांग्लादेश 162 रनों से जीता। तीसरे टेस्ट में चिटगांव में पहली पारी में 71 रन बनाए और 1 विकेट लिया। यह मैच बांग्लादेश 186 रनों से जीता 
विज्ञापन

इंग्लैंड को भी दी मात

शाकिब अल हसन
2016 में इंग्लैंड के बांग्लादेश दौरे का पहला मैच चिटगांव में हुआ। इंग्लैंड ने हालांकि इस टेस्ट मैच में बांग्लादेश को हरा दिया। लेकिन बाद में शाकिब अल हसन ने दूसरे टेस्ट में ढाका में बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई। मैच में 5 विकेट लिए और दूसरी पारी में 51 रन बनाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें