फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shakib Al Hasan: ईसीबी के निलंबन पर शाकिब अल हसन ने तोड़ी चुप्पी, बताया किस कारण लेना पड़ा चकिंग का सहारा

Mon, 08 Dec 2025 03:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने स्वीकार किया है कि उन्होंने जानबूझकर चकिंग का सहारा लिया। 
विज्ञापन
शाकिब अल हसन - फोटो : @ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा उन्हें गेंदबाजी से निलंबित करने पर चुप्पी तोड़ी है। शाकिब ने बताया कि उन्होंने इस कारण चकिंग (गलत एक्शन से गेंदबाजी करना) का सहारा लेना पड़ा। दरअसल, इंग्लैंड काउंटी मैच में सरे की तरफ से खेलते हुए उन्हें चकिंग का सहारा लिया था जिस कारण उन्हें ईसीबी की प्रतियोगिताओं में गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया गया था। अब शाकिब ने स्वीकार किया है कि उन्होंने ऐसा शारीरिक थकान के कारण किया था। 
विज्ञापन

अवैध पाया गया था शाकिब का गेंदबाजी एक्शन
पिछले साल दिसंबर में लॉफबोरो विश्वविद्यालय में एक स्वतंत्र जांच में शाकिब के गेंदबाजी एक्शन को अवैध पाया गया था। अंपायरों ने टांटन में समरसेट के खिलाफ सरे के प्रथम श्रेणी मैच के दौरान उनके गेंदबाजी एक्शन को लेकर शिकायत की थी। इस मैच की दो पारियों में उन्होंने लगभग 65 ओवर गेंदबाजी की थी। शाकिब ने एक पॉडकास्ट में कहा, मुझे लगता है कि मैं जानबूझकर ऐसा कर रहा था, क्योंकि मैंने एक मैच में 70 से अधिक ओवर फेंके थे। मैंने अपने करियर में कभी भी टेस्ट मैच में 70 ओवर नहीं किए। मैं टांटन में समरसेट के खिलाफ सरे की तरफ से चार दिवसीय मैच खेल रहा था। मैं बहुत थका हुआ था। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा, मैंने पाकिस्तान में लगातार दो टेस्ट मैच खेले थे। हमने उस सीरीज में जीत हासिल की थी। उसके बाद मैं चार दिवसीय मैच खेलने के लिए इंग्लैंड आ गया था। मैं सोच रहा था कि अंपायर पहले उन्हें कम से कम चेतावनी देंगे। लेकिन उनके पास नियमों के अनुसार फैसला करने का अधिकार था और इसलिए मैंने किसी तरह की शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें