फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को देश की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज से माफी मांगनी पड़ी है। पूरा वाकया यह है कि शाहरुख खान टीवी पर एक रियलिटी शो से वापसी करने वाले हैं। 'टेड टॉक्स इंडिया' नामक शो एक तरह का टेलीविजन टॉक शो है। इसमें किंग खान के साथ मिताली राज और करण जौहर को नजर आना है। शो की शूटिंग के दौरान देर से आने पर किंग खान ने मिताली राज से माफी मांगी है।