फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद अफरीदी का एक और चौंकाने वाला खुलासा, अंडर 14 ट्रायल के समय नहीं मालूम थी उम्र

Fri, 10 May 2019 09:49 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shahid afridi
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने दावा किया है कि जब उन्होंने राष्ट्रीय अंडर 14 ट्रायल में हिस्सा लिया तो उन्हें अपनी असली आयु की जानकारी नहीं थी और इससे इस मुद्दे को लेकर सारी ‘गलतफहमी’ शुरू हुई।

विज्ञापन


अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले अफरीदी ने कहा कि जब उन्होंने 1996-97 में नौरोबी में 37 गेंद में शतक जड़ा तो आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार उनकी उम्र 16 साल थी लेकिन असल में वह 19 साल (आत्मकथा ‘गेम चेंजर’ के अनुसार 21) के थे।

अफरीदी ने कहा कि उन्हें हाल में जारी अपनी आत्मकथा में अपनी आयु के बारे में बात करने का कोई मलाल नहीं है और साथ ही पुष्टि की कि पहले संस्करण में उनके जन्म का गलत वर्ष दर्ज है।
विज्ञापन


अफरीदी ने पाकिस्तानी टीवी चैनल से कहा, ‘‘रिकार्डों में मेरी आयु को लेकर दिक्कत का कारण यह है कि जब मैं पहली बार अंडर 14 ट्रायल के लिए गया तो मुझे भी अपनी असल उम्र नहीं पता थी। इसलिए जब चयनकर्ताओं ने मुझसे मेरी आयु के बारे में पूछा तो मैंने उन्हें वह जानकारी दे दी तो दूसरे लोगों ने मुझे दी थी। क्रिकेट बोर्ड के रिकार्ड में यह आयु आधिकारिक रूप से दर्ज हो गई और इससे गलतफहमी हुई।’’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कोई मलाल नहीं है क्योंकि 1996 से सबसे तेज एकदिवसीय शतक जड़ने का रिकार्ड मेरे नाम था फिर मेरी उम्र चाहे कुछ भी रही हो।’’ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें