फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Afridi Video: शाहिद अफरीदी ने बनाया शोएब अख्तर का मजाक, बोले- इतने इंजेक्शन लिए...

Wed, 22 Mar 2023 03:38 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शाहीन अफरीदी के चोटिल होने के बाद शोएब अख्तर ने इंजेक्शन लेकर गेंदबाजी करने की बात कही थी। इस पर शाहिद अफरीदी ने उनका मजाक बनाया है। 
 
विज्ञापन
शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं, लेकिन वह अपनी फिटनेस को लेकर लगातार चर्चा में रहे हैं। शाहीन चोट के चलते लंबे समय तक मैदान से बाहर रहे हैं। 2022 टी20 विश्व कप में शाहीन के चोटिल होने के बाद पाकिस्तान को फाइनल मुकाबला गंवाना पड़ा था। इस मैच में वह अपना ओवर पूरा नहीं कर पाए थे। इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने उन्हें जमकर फटकार लगाई थी। 
विज्ञापन


शोएब ने कहा था कि शाहीन अफरीदी की जगह वह होते तो पैर में दर्द का इंजेक्शन लेकर गेंदबाजी करते और अपनी टीम को हर हाल में मैच जिताने की कोशिश करते। शोएब ने कहा था कि शाहीन को अपने घुटने में इंजेक्शन लगवाने के बाद एक दो गेंद करके देखना चाहिए था। अगर वह अपने चार ओवर पूरे करते तो पाकिस्तान के पास मैच जीतने का मौका होता। 



पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने इस मामले में शोएब अख्तर का मजाक बनाया है। लीजेंड्स लीग क्रिकेट में अख्तर के साथ टीम में फिर से खेलने वाले अफरीदी ने बताया कि शोएब के इस रवैये ने उन्हें कहां तक पहुंचाया है।  
विज्ञापन


शोएब ने 2022 टी20 विश्व कप के बाद शाहीन को लेकर कहा था "अगर मैं उनकी जगह होता, तो मैं उन 12 गेंदों को फेंकता और पाकिस्तान की सबसे बड़ी हस्ती बन जाता, एक राष्ट्रीय नायक। मैं गेंदबाजी करने आता, मैं गिर जाता, मेरा घुटना टूट जाता, और मेरे चेहरे से खून बहने लगता, लेकिन मैं फिर से उठता, एक इंजेक्शन लेता, और गेंदबाजी करने के लिए लौटता।" 

अख्तर ने खुद जो वीडियो शेयर किया, उसमें अफरीदी को शाहीन पर की गई टिप्पणियों को लेकर उन्हें ट्रोल करते देखा जा सकता है। अफरीदी ने कहा "उस दिन, शोएब अख्तर एक इंटरव्यू दे रहे थे और कहा कि अगर मैं शाहीन की जगह होता, तो मैं खेलता। मैंने कहा, बेशक, उन्होंने पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी करने के लिए इतना दर्द उठाया। लेकिन, अफरीदी ने वीडियो में अख्तर पर कटाक्ष करते हुए कहा, देखिए, मेरे भाई ने ऐसा किया है। कई इंजेक्शन के चलके अब वह चल भी नहीं सकते हैं।

अख्तर और अफरीदी दोनों ने एशिया लायंस टीम के लिए खेले, जिसने लीजेंड्स लीग क्रिकेट ट्रॉफी जीती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें