फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद आफरीदी को पाकिस्तान ‘ए’ टीम की कमान

Tue, 05 Feb 2013 07:31 PM IST
कराची/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी को पाकिस्तान ए टीम की कमान सौंपी गई, जो अगले हफ्ते से अफगानिस्तान के साथ सीमित ओवरो के क्रिकेट मैचों की सीरीज खेलेगी। आफरीदी नेशनल ऐ टीम के अलावा कराची-सिंध की संयुक्त क्षेत्रीय टीम की कमान भी संभालेंगे, जो बुधवार को हैदराबाद में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। पाकिस्तान ‘ए’ वन-डे और टी-20 टीम : शाहिद आफरीदी (कप्तान), कामरान अकमल, उमर अकमल, अहमद शहजाद, वहाब रियाज, फवाद आलम, जुल्फिकार बाबर, उमर अमीन, अली असद, यासिर शाह और खुर्ररम मंजूर जैसे नामी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


पाक क्रिकेट को अलग-थलग करने की साजिश: पीसीबी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ का मानना है कि कुछ तत्व पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली नहीं चाहते और ना ही चाहते हैं कि सुपर लीग टी-20 टूर्नामेंट समय पर हो। बकौल अशरफ, ‘मुझे पता है कि विश्व क्रिकेट में पाकिस्तान को अलग थलग रखने की साजिश है। हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और हमें यकीन है कि सुपर लीग टी-20 समय पर आयोजित होगा और पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली भी होगी।’

हालांकि उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया कि आखिरी पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अलग-थलग कौन रखना चाहता है। लेकिन उन्होंने कहा, ‘कुछ निराशावादी लोग हैं, जिन्हें लगता है कि पीसीएल का आयोजन नहीं हो सकता। वे पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली चाहते हैं। पीसीबी निराश नहीं है और हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है।’   
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें