फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफरीदी ने अपनी फाउंडेशन को बल्ला भेंट करने पर कोहली का जताया आभार

Tue, 01 Aug 2017 08:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी
विज्ञापन
पाकिस्तान के कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपनी फाउंडेशन ‘शाहिद अफरीदी फाउंडेशन’ को बल्ला भेंट करने पर भारतीय कप्तान विराट कोहली का आभार जताया है।
विज्ञापन


बल्ले की तस्वीर के साथ अफरीदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘@एसएफाउंडेशनएन के समर्थन के लिए आपका धन्यवाद @आईएमवीकोहली। आपके जैसे दोस्त और समर्थक सुनिश्चित करते हैं कि सभी के लिए उम्मीद जिंदा रहे।’’ अफरीदी ने जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था तो भारतीय टीम ने कोहली की शर्ट उन्हें भेंट की थी जिसमें भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर थे।
  Thank you @imVkohli for your kind gesture in support of @SAFoundationN. Friends & supporters like you ensure #HopeNotOut for everyone pic.twitter.com/T6z7F2OYLb — Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) August 1, 2017
विज्ञापन



लंदन में नीलामी में यह शर्ट तीन लाख रुपये मे बिकी थी जिसमें टीम इंडिया के कप्तान कोहली ने संदेश लिया था, ‘‘शाहिद भाई के लिए, शुभकामनाएं, आपके खिलाफ खेलना हमेशा सुखद रहा।’’ 
विज्ञापन


  Some of the auction items at SAF London Fundraising event #HopeNotOut #SAFGlobal pic.twitter.com/ksGg8fXNVs — S Afridi Foundation (@SAFoundationN) July 30, 2017
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें