फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज अफरीदी नहीं आए प्रैक्टिस करने, फिर कही 'मन की बात'

Tue, 15 Mar 2016 05:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लगता है पाक कप्तान शाहिद अफरीदी अब नाराज हो चले हैं। मंगलवार को वह साथी खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस करने मैदान में नहीं पहुंचे। बुधवार को पाक का बांग्लादेश के खिलाफ मैच होना है। हालांकि मीडिया में एक बार फिर अपने दिल की बात जरुर कही।
विज्ञापन


अफरीदी ने कुछ दिन पहले कहा था कि वह पाकिस्तान से ज्यादा प्यार भारत में महसूस करते हैं। उनके इस बयान के बाद काफी हंगामा हुआ। पहले सोशल मीडिया में उनकी कड़ी आलोचना की गई।

फिर पूर्व पाक कप्तान जावेद मियादांद ने भी उन्हें खरी-खोटी सुनाई और यहां तक कह दिया, शर्म करो अफरीदी। बात यहां भी नहीं रुकी। पाक के एक वरिष्ठ वकील ने अफरीदी को कानूनी नोटिस भेजकर सवाल किया है कि आप पाक फैंस के लिए ऐसा कैसे कह सकते हैं? जवाब भी मांगा है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर आलोचनाओं से‌ घिरे अफरीदी मंगलवार को कुछ उखड़े-उखड़े से दिखे। उन्होंने कहा कि यह बात गलत विचारों से नहीं की गई, बल्कि यह तो सिर्फ फैंस को एक सकारात्मक संदेश था।

टीम के हेड कोच वकार युनूस ने भी अफरीदी का साथ दिया और कहा कि अफरीदी ने ये बातें गलत भावनाओं से नहीं कही थी। उसके बयानों को गलत तरीके से दिखाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें