शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने इस विवाद पर कहा कि अंपायर का फैसला पक्षपाती था। उन्होंने पाकिस्तान के समां टीवी पर अंपायरों पर सवाल उठाते हुए कहा, 'उन्हें आईपीएल में भी अंपायरिंग करनी है।' अफरीदी का मानना है कि अंपायर ने भारत के पक्ष में फैसला इसलिए दिया क्योंकि वह आईपीएल में भी अंपायरिंग करना चाहते हैं।
मोहम्मद यूसुफ ने भी जताई नाराजगी
पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने भी अफरीदी का समर्थन किया और कहा, 'उन्होंने कई एंगल से रिप्ले चेक ही नहीं किए। फखर ने तीन चौके लगाए थे और बुमराह को आसानी से खेल लिया था। उनका विकेट भारत के लिए अहम था।'
शोएब अख्तर का बयान
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी तीसरे अंपायर के फैसले को गलत ठहराया। उन्होंने कहा, 'फखर आउट नहीं थे। जब 26 कैमरे उपलब्ध हैं तो तीसरे अंपायर ने केवल दो एंगल ही क्यों देखे? अगर फखर टिके रहते तो मैच का रुख बदल सकता था।'
पाकिस्तान टीम का आधिकारिक विरोध
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान टीम मैनेजर नवेद अकरम चीमा ने मैच रेफरी और अंपायरों को ईमेल लिखकर इस निर्णय पर आपत्ति दर्ज कराई। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान मैनेजमेंट का कहना है, 'टीवी अंपायर ने सभी एंगल्स को जांचा ही नहीं। सबूत इतने स्पष्ट नहीं थे कि फखर को आउट दिया जा सके।' फखर जमान 15 गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुए और पवेलियन लौटते समय निराश नजर आए। उन्होंने डगआउट जाते वक्त कोच माइक हेसन से भी बातचीत की, जो अंपायर के फैसले से नाखुश दिखे।