फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 मार्च को संन्यास ले सकते हैं शाहिद अफरीदी

Wed, 23 Mar 2016 11:49 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
वर्ल्ड कप के बाद पाक टीम से खुद की छुट्टी की खबरों के बीच शाहिद अफरीदी ने संकेत दिए हैं कि वह 25 मार्च को संन्यास ले सकते हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान टी-20 टीम के कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप के बाद संन्यास के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है।

पाकिस्तान का अगला मुकाबला 25 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से है। आफरीदी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 रन से मुकाबला गंवाने के बाद कहा, ‘वह (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) मेरा आखिरी मैच हो सकता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर कुछ दिन पूर्व पाक क्रिकेट बोर्ड चीफ शहरयार खान ने कहा था अफरीदी की टीम से छुट्टी हो सकती है। इतना ही नहीं उन्होंने चयन समिति और टीम के कई क्रिकेटरों की छुट्टी करने के भी संकेत दिए हैं। शहरयार का भी करियर लंबा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें