फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Team: शाहीन अफरीदी ने क्यों संभाली पाकिस्तान वनडे टीम की कप्तानी? अब खोला राज, रिजवान हैं वजह

Tue, 11 Nov 2025 04:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी

सार

शाहीन ने कहा, 'रिजवान एकमात्र व्यक्ति थे जिनसे मैंने चर्चा की और मैंने उनसे पूछा कि मेरे कप्तानी स्वीकार करने के बारे में उन्हें कैसा लगा। रिजवान ने खुद फैसला किया कि वह मेरे लिए जगह बनाएंगे और इस तरह चीजें आगे बढ़ी।'
विज्ञापन
शाहीन-रिजवान-बाबर - फोटो : @iMRizwanPak
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने दावा किया है कि उन्होंने कप्तानी तभी स्वीकार की जब उनके पूर्ववर्ती मोहम्मद रिजवान ने उन्हें यह पद छोड़ने की जानकारी दी। शाहीन ने सोमवार को मीडिया से कहा, 'मैंने रिजवान से इस मामले पर चर्चा करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से यह जिम्मेदारी ली।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'रिजवान एकमात्र व्यक्ति थे जिनसे मैंने चर्चा की और मैंने उनसे पूछा कि मेरे कप्तानी स्वीकार करने के बारे में उन्हें कैसा लगा। रिजवान ने खुद फैसला किया कि वह मेरे लिए जगह बनाएंगे और इस तरह चीजें आगे बढ़ी।'

शाहीन को 2023 में पाकिस्तान की टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था लेकिन न्यूजीलैंड में सिर्फ एक सीरीज के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। शाहीन को 2023 क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम के इस्तीफा देने पर यह जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। महज एक सीरीज के बाद हालांकि उन्हें हटाकर फिर से बाबर को कप्तान बना दिया गया।

शाहीन ने कहा कि रिजवान ने उन्हें पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि कप्तान के तौर पर वह बाबर और रिजवान का समर्थन करेंगे क्योंकि वे टीम के अहम खिलाड़ी हैं और उनके पास काफी अनुभव है। उन्होंने कहा, 'मुझे कोई अहंकार नहीं है और मैं अपने पूर्व कप्तानों सहित सभी से सलाह लेने के लिए तैयार रहता हूं। मैं अतीत में हुई बातों पर ध्यान नहीं देता।'
विज्ञापन

इस तेज गेंदबाज ने कहा, 'अगर आप एक टीम के रूप में सुधार करना चाहते हैं, तो सभी को जिम्मेदारी लेनी होगी।' इस 25 साल के खिलाड़ी ने कहा, 'आप यह नहीं कह सकते कि बाबर, रिजवान या फखर (जमां) को ही जिम्मेदारी लेनी होगी। हमें एक टीम के रूप में तालमेल बिठाना होगा और जिम्मेदारी लेनी होगी।' शाहीन ने कहा कि पीसीबी ने उन्हें कप्तानी के लिए कोई निश्चित समय सीमा नहीं दी है लेकिन वह 2027 विश्व कप में टीम का नेतृत्व करना चाहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें