फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaheen on Babar-Rizwan: पाकिस्तान की जीत के बाद शाहीन ने लिखा- स्वार्थी बाबर और रिजवान से दूरी बनाने का समय

Fri, 23 Sep 2022 05:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 203 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलाई। इसके बाद शाहीन अफरीदी ने लिखा की स्वार्थी बाबर और रिजवान से छुटकारा पाने का समय आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीता। इस मैच में पाकिस्तान की सलामी जोड़ी बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने कमाल का प्रदर्शन किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 203 रन की साझेदारी की। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 200 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में बाबर और रिजवान की जोड़ी ने शानदार साझेदारी कर बिना कोई विकेट गंवाए अपनी टीम को जीत दिला दी। इस मैच में इन दोनों ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। 
विज्ञापन


दूसरे टी20 में जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम सीरीज में 1-1 की बराबरी पर आ गई। खराब फॉर्म के लिए बाबर की आलोचना करने वाले भी चुप हो गए। इसके बाद शाहीन अफरीदी ने ट्वीट कर लिखा कि स्वार्थी बाबर और रिजवान से छुटकारा पाने का समय आ गया है। 
विज्ञापन

एशिया कप के दौरान ट्रोल हुए थे बाबर-रिजवान
एशिया कप में बाबर आजम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वह किसी भी मैच में 50 रन का आंकड़ा नहीं छू पाए थे। उनकी टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन इसमें बाबर का योगदान नहीं था। वहीं, रिजवान इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट कम था। इसके बाद आलोचकों ने कहा था कि बाबर और रिजवान देश के लिए नहीं खेलते हैं। ये दोनों खिलाड़ी अपने व्यक्तिगत रिकॉर्ड के लिए खेलते हैं। 

अब बाबर और रिजवान ने मिलकर पाकिस्तान को जीत दिलाई और पहले विकेट के लिए 203 रन की साझेदारी कर विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। इसके शाहीन अफरीदी ने ट्वीट किया "मुझे लगता है कि कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान से छुटकारा पाने का समय आ गया है। इतने स्वार्थी खिलाड़ी। अगर सही से खेलते तो मैच 15 ओवर में खत्म हो जाना चाहिए था। ये आखिरी ओवर तक ले गए। इसे एक आंदोलन बनाएं। नहीं ?...(शाहीन ने आंख मारने वाला इमोजी लगाया) इस शानदार पाकिस्तानी टीम पर गर्व है।"



शाहीन का यह ट्वीट उन लोगों पर कटाक्ष था, जिन्होंने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की आलोचना की थी। 

शाहीन अफरीदी चोटिल हैं और अपनी रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं। टी20 विश्व कप से पहले उनके फिट होने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें