फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs ENG: WTC फाइनल की रेस से पाकिस्तान बाहर, फिर भी कप्तान बाबर के समर्थन में आए अफरीदी के 'दामाद', जानें

Wed, 21 Dec 2022 09:40 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

क्लीन स्वीप का नतीजा यह हुआ कि पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गई है। यह घरेलू धरती पर पाकिस्तान की लगातार चौथी टेस्ट हार थी। इसके बाद बाबर आजम की जमकर आलोचना हो रही है।
विज्ञापन
शाहीन अफरीदी और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ घर में टेस्ट सीरीज में 0-3 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। मेहमानों ने आक्रामक क्रिकेट के अपने नए ब्रांड 'बैजबॉल' के साथ बाबर आजम एंड कंपनी का क्लीन स्वीप कर दिया। इंग्लैंड ने पहले मैच में रावलपिंडी की खराब पिच पर 74 रन से जीत हासिल की, फिर मुल्तान में दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 24 रन से हराया और मंगलवार को कराची में अंतिम टेस्ट में आठ विकेट से शानदार जीत हासिल की।
विज्ञापन

क्लीन स्वीप का नतीजा यह हुआ कि पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गई है। यह घरेलू धरती पर पाकिस्तान की लगातार चौथी टेस्ट हार थी। पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों में हार के अलावा चौथी हार पिछली सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम वैसे तो अच्छा खेले, लेकिन यह उनकी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। बाबर ने छह पारियों में 348 रन बनाए, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। 

बाबर और शाहीन - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड से क्लीन स्वीप के बाद उनकी कप्तानी फिर एकबार सवालों के घेरे में है। हालांकि, आलोचनाओं के बीच उनकी टीम के साथी और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी अपने कप्तान के समर्थन में सामने आए हैं। शाहीन अगले साल फरवरी में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंड शाहिद अफरीदी की बेटी अक्सा से निकाह करने वाले हैं। यह चर्चा पहले से ही थी, लेकिन अब शाहिद अफरीदी ने निकाह की तारीख का एलान कर दिया है।

शाहीन ने कप्तान के समर्थन में एक पोस्ट में बाबर को पाकिस्तान का गौरव बताया। शाहीन ने लिखा- बाबर पाकिस्तान की शान, जान और पहचान हैं। वो पाकिस्तान का कप्तान है और रहेगा। कुछ और सोचना भी मना है। कृपया आप इस टीम को समर्थन करें। यही टीम पाकिस्तान को जिताएगी भी। कहानी अभी खत्म नहीं हुई।

पाकिस्तान की टीम फिलहाल डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में सातवें स्थान पर है। दूसरी ओर, इंग्लैंड नौ टीमों की तालिका में पांचवें स्थान पर है। इसमें ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है, जिसके बाद भारत है। पाकिस्तान अब दो मैचों की घरेलू सीरीज में न्यूजीलैंड का सामना करेगा, जो 26 दिसंबर से कराची में शुरू होगी।
विज्ञापन

Babar Azam, Shaheen Afridi climb in ICC Test rankings - Sports - Business  Recorder

शाहीन फिलहाल घुटने की चोट से उबर रहे हैं। वह कुछ और महीनों के लिए क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। पेसर को एशिया कप 2022 से पहले घुटने में चोट लगी थी। इसकी वजह से उन्हें पूरे टूर्नामेंट को मिस करना पड़ा था। पाकिस्तान की टीम एशिया कप में उपविजेता रही थी। इसके बाद उन्होंने टी20 विश्व कप में वापसी की, लेकिन टूर्नामेंट के फाइनल में वह एक बार फिर चोटिल हो गए। तब से वह एक्शन से दूर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें