फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेफाली वर्मा को मिली सजा: किस गलती के लिए आईसीसी ने लगाई फटकार, खाते में डिमेरिट अंक क्यों जोड़ा? जानिए

Tue, 20 Oct 2026 03:16 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान शेफाली वर्मा को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में कैच छोड़ने के बाद गुस्से में गेंद जमीन पर फेंकने के कारण आईसीसी ने आधिकारिक फटकार लगाई है। उन पर आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन का आरोप लगा और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया।
विज्ञापन
शेफाली वर्मा - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान शेफाली वर्मा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में आधिकारिक फटकार लगाई है। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान कैच छोड़ने के बाद गुस्से में गेंद जमीन पर फेंकने के कारण शैफाली के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। इसके साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

कैच छूटने के बाद गुस्से में फेंकी गेंद
यह घटना रविवार को रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान हुई। जिम्बाब्वे की पारी के 12वें ओवर में शेफाली वर्मा ने श्रेया चरणी की गेंद पर मिड-ऑफ के क्षेत्र में चिपो मुगेरी-तिरिपानो का कैच छोड़ दिया। इसके बाद शेफाली ने निराशा में गेंद जमीन पर फेंक दी।

आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन
आईसीसी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, शेफाली वर्मा को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ के लिए निर्धारित आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। यह नियम अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, कपड़ों, मैदान के उपकरणों या अन्य सुविधाओं के दुरुपयोग से संबंधित है। यह लेवल-1 का उल्लंघन है। शेफाली ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और आईसीसी मैच रेफरी पैनल की सदस्य जी.एस. लक्ष्मी द्वारा प्रस्तावित सजा को भी मान लिया। ऐसे में मामले की औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन

शेफाली के खाते में जुड़ा एक डिमेरिट अंक
इस मामले में शेफाली वर्मा को आधिकारिक फटकार के साथ एक डिमेरिट अंक दिया गया है। पिछले 24 महीनों में यह उनका पहला ऐसा अपराध है। आईसीसी के नियमों के अनुसार, लेवल-1 के उल्लंघन पर आधिकारिक चेतावनी या फटकार से लेकर खिलाड़ी की मैच फीस के अधिकतम 50 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा एक या दो डिमेरिट अंक भी दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें