फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tri-Series: त्रिकोणीय सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम से जुड़ सकता है यह स्टार, कप्तानी की भी मिलेगी जिम्मेदारी

Tue, 11 Nov 2025 03:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

शादाब अगर वापसी करते हैं तो उन्हें सलमान अली आगा की जगह टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
हारिस और शादाब - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुभवी ऑलराउंडर शादाब खान को 17 नवंबर से लाहौर और रावलपिंडी में होने वाली टी20 त्रिकोणीय सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया जा सकता है। इस सीरीज में पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम भी शामिल हैं।
विज्ञापन


कंधे की सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे शादाब ने हाल में लाहौर में एक अभ्यास मैच खेला था। इस दौरान चयनकर्ताओं की उन पर कड़ी नजर थी, जिनमें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख आकिब जावेद भी शामिल थे। शादाब अगर वापसी करते हैं तो उन्हें सलमान अली आगा की जगह टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है।

 चयनकर्ताओं के एक करीबी सूत्र ने कहा, 'ऐसा लगता है कि शादाब कंधे की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और उन्हें टी20 त्रिकोणीय सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है।' शादाब ने कुछ टी20 मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की है। वह पाकिस्तान की तरफ से आखिरी बार इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें