फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान मसूद की शतकीय पारी से पाकिस्तान की पकड़ मजबूत, इंग्लैंड को लगे शुरुआती झटके

Fri, 07 Aug 2020 12:12 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शान मसूद - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यहां मैच के दूसरे दिन पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत पकड़ बना ली है। पाकिस्तान की पहली पारी के 326 रन के जवाब में मेजबान इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई और 64 रन पर ही अपने शुरुआती चार विकेट गंवा दिए। हालांकि ओली पोप (46) और जोस बटलर (15) ने पारी को संभाला और दिन का खेल खत्म होने तक टीम के स्कोर को बिना अतिरिक्त विकेट गंवाए 92 रन तक ले गए।

विज्ञापन


इससे पहले दूसरे दिन पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बाबर आजम 69 रन बनाकर एंडरसन का शिकार हुए। इसके बाद पाकिस्तान के दो विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए और उनके 176 रन पर पांच विकेट हो गए। हालांकि शान मसूद और शादाब खान ने शतकीय साझेदारी की और पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में ले गए। आउट होने से पहले शादाब खान ने 45 रन बनाए तो वहीं शान मसूद ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 156 रनों की पारी खेली। 

पाकिस्तान ने पहली पारी में शान मसूद के शानदार शतक की मदद से 326 रन बनाए वहीं इंग्लैंड की तरफ से ब्रॉड और आर्चर ने तीन-तीन और वोक्स ने दो विकेट झटके।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत खराब रही और उसने मात्र 64 रन पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद अब्बास ने इंग्लैंड के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा तो वहीं शाहीन और यासिर ने एक-एक विकेट लिए। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान की पहली पारी के आधार पर 234 रन पीछे थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें