फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: इस मैच में बने 7 कीर्तिमान, भुवनेश्वर-धोनी के नाम रहा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Mon, 19 Feb 2018 12:09 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : bcci
वन-डे सीरीज जीतने के बाद कामयाबी के घोड़ों पर सवार टीम इंडिया ने टी20 में भी मेजबान टीम दक्षिण अफ्रीका को जोहानसबर्ग के वॉन्डर्स मैदान में 28 रन से मात देने में कामयाब रही। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 203 रन बनाए। 

वहीं, 204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रोटियाज टीम सिर्फ 175 रन ही बना पाने में सफल रही। वन-डे सीरीज के बाद यहां भी पूरी अफ्रीकी टीम भारत के सामने बच्चों-सी नजर आई और अनुभवहीन टीम को पहले टी20 मुकाबले में हार का स्वाद चखना पड़ा। बता दें कि इस मैच टीम इंडिया की ओर से रिकॉर्ड्स की छड़ी लगी। आइए जानते हैं उन रिकॉर्ड्स के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 8
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
टीम इंडिया की यह लगातार पांचवीं टी20 जीत है। इससे पहले वह श्रीलंका को तीन और एक मैच न्यूजीलैंज को हराने में कामयाब रही है। 
विज्ञापन

3 of 8
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : bcci
भुवनेश्वर कुमार पहले ऐसे भारतीय तेज गेंदबाज बने, जिनके नाम क्रिकेट के हर फॉर्मेट में 5 या उससे अधिक विकेट हैं। इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 5 अफ्रीकी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। 

4 of 8
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : bcci
भुवनेश्वर कुमार इस मैच में दुनिया के तीसरे ऐसे गेंदबाज बने, जिन्होंने द. अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशल मैच में 5 विकेट लिए। इससे पहले पाकिस्तान के उमर गुल ने 2013 में 6 रन देकर 5 विकेट लिए थे, जबकि बांग्लादेश के अहसान मलिक ने 2014 में 19 रन देकर 5  विकेट झटके थे। 
विज्ञापन

5 of 8
भुनवनेश्वर कुमार - फोटो : bcci
भुवनेश्वर कुमार दूसरे ऐसे गेंदबाज बने, जिनके नाम टी20 में 5 विकेट हैं। उनसे पहले युजवेंद्र चहल ने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ 25 रन देकर 6 विकेट लिए थे। 
 
विज्ञापन

6 of 8
एम एस धोनी - फोटो : bcci
महेंद्र सिंह धोनी के नाम टी20 में अब सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का कीर्तिमान जुड़ गया है। उनके नाम सबसे ज्यादा 134 कैच हो चुके हैं। धोनी के बाद यह सबसे ज्यादा कैच लेने रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा (133 कैच) और भारत के दिनेश कार्तिक (123 कैच) के नाम है। 
विज्ञापन

7 of 8
टीम इंडिया - फोटो : bcci
टीम इंडिया ने इस मैच में द. अफ्रीका के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। इससे पहले भारत ने 2015 में धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में 5 विकेट गंवाकर 199 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

8 of 8
शिखर धवन - फोटो : bcci
शिखर धवन ने इस मैच में आतिशी 72 रन की पारी खेली। उन्होंने महज 27 बॉल पर अपनी फिफ्टी पूरी की। यह द. अफ्रीका के खिलाफ किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाई गई सबसे तेज फिफ्टी रही। इससे पहले रोहित शर्मा ने 2011 में डरबन में खेले गए मुकाबले में 32 गेंद पर यह कारनामा किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें