फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मुथुसामी ने दिखाया दम, डिकॉक और क्लूजनर की बराबरी पर पहुंचे

Sun, 23 Nov 2025 01:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

मुथुसामी ने भारतीय गेंदबाजों को जमकर परेशान किया जिससे दक्षिण अफ्रीका ने बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया है। दूसरे दिन शुरुआती दो सत्र में भारतीय गेंदबाजों के पास मुथुसामी का कोई तोड़ नहीं रहा और उन्होंने आसानी से भारतीय चुनौती का सामना किया।
विज्ञापन
सेनुरन मुथुसामी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज सेनुरन मुथुसामी ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में दम दिखाया। मुथुसामी ने गुवाहाटी टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार शतक लगाया। यह उनके करियर का पहला टेस्ट शतक है। मुथुसामी ने भारतीय गेंदबाजों को जमकर परेशान किया जिससे दक्षिण अफ्रीका ने बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया है। दूसरे दिन शुरुआती दो सत्र में भारतीय गेंदबाजों के पास मुथुसामी का कोई तोड़ नहीं रहा और उन्होंने आसानी से भारतीय चुनौती का सामना किया। 
विज्ञापन

वेरेने और यानसेन के साथ मुथुसामी ने निभाई साझेदारी
मुथुसामी ने काइल वेरेने के साथ मिलकर रविवार को दक्षिण अफ्रीका की पारी आगे बढ़ाई और दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी कर डाली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहले सत्र पूरी तरह दक्षिण अफ्रीका के नाम रहा और भारतीय गेंदबाज इस दौरान एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके। दक्षिण अफ्रीका के लिए मुथुसामी और वेरेने ने सातवें विकेट के लिए शानदार साझेदारी की और भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। हालांकि, दूसरे सत्र में भारत को रवींद्र जडेजा ने काइल वेरेने को आउट कर सातवीं सफलता दिलाई। यह दिन का पहला विकेट था। 

वेरेने के आउट होने के बाद मुथुसामी ने यानसेन के साथ साझेदारी निभाई और दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 400 के पार पहुंचाया। इस दौरान मुथुसामी ने शानदार शतक लगाया और इसके साथ ही वह एक विशेष सूची में शामिल हो गए। मुथुसामी दक्षिण अफ्रीका के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ सातवें या इससे निचले स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है। मुथुसामी से पहले लांस क्लूजनर ने 1997 में नाबाद 102 रन और 2019 में क्विटंन डिकॉक ने 111 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

सातवें या इससे निचले स्थान पर दो बल्लेबाजों ने बनाए 50+ स्कोर
दक्षिण अफ्रीका के लिए पहली बार भारत के खिलाफ सातवें या इससे निचले स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए दो बल्लेबाजों ने 50+ स्कोर बनाया है। पिछले 13 वर्षों में यह पहली बार हुआ है जब भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की किसी पारी में सातवें या इससे निचले स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम के दो बल्लेबाजों ने 50+ स्कोर बनाया है। इससे पहले 2016 में चेपॉक पर लियाम डॉवसन ने नाबाद 66 रन और आदिल राशिद ने 60 रन बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें