फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान धोनी ने किया कोहली का 'विराट' गुणगान

Tue, 20 Aug 2013 04:14 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम से बाहर बैठे सीनियर्स के लिए अच्छी खबर है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साफ कर दिया है उनकी नजरों में खेलने के लिए उम्र नहीं बल्कि अच्छी फिटनेस और अच्छा प्रदर्शन मायने रखता है।
विज्ञापन


धोनी का मानना है कि 40, 42 या 45 की उम्र में भी कोई खिलाड़ी खेलने के लिए फिट है और अच्छा प्रदर्शन कर रहा है तो उसे टीम में बने रहने का हक है। हालांकि वह यह भी जोड़ते हैं कि यह सब बोझ तले नहीं होना चाहिए।

धोनी सोमवार को खेल और फिटनेस उपकरणों को उपलब्ध कराने वाले रीटेल चेन फिटसोल को शुरू कराने के मौके पर आए थे।

वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और जहीर खान जैसे सीनियर्स फिटनेस और खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर बैठे हैं।

धोनी ने उनकी गैरमौजूदगी में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे में कप्तानी करने वाले विराट कोहली की जमकर तारीफ की। धोनी ने कहा उनमें अच्छे कप्तान बनने के सभी गुण मौजूद हैं।
विज्ञापन


नहीं चुनूंगा ड्रीम टीम
कपिल और सौरव गांगुली की ड्रीम टीम में धोनी को तरजीह दी गई। लेकिन धोनी की इसमें कोई रुचि नहीं है। उनके अनुसार पहले के और मौजूदा क्रिकेटरों में तुलना नहीं की जा सकती। वह इसके लिए बाइक का उदाहरण देते हैं। पहले टू स्ट्रोक बाइक आती थी और अब फोर स्ट्रोक। ऐसे में तुलना बेमानी है।

आगामी वनडे सीरीज अहम
धोनी के मुताबिक भारत में ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज महत्वपूर्ण है। इस सीरीज में ओस के चलते टॉस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ऑस्ट्रेलिया को हराना आसान नहीं होगा। उन्होंने खुशी जताई कि भारतीय ‘ए’ टीम के सदस्य दक्षिण अफ्रीका में जमकर रन बटोर रहे हैं।

बैडमिंटन खेल रहा हूं
धोनी बोले कि वह जिम जाने के शौकीन नहीं हैं। वह फिट रहने के लिए फुटबॉल और बैडमिंटन खेलना पसंद करते हैं। वह पिछले 2 सप्ताह से बैडमिंटन खेल रहे हैं।

फिलहाल संन्यास का कोई इरादा नहीं
कुछ समय पहले 2015 वनडे विश्व कप से पहले किसी एक प्रारूप को छोड़ने के संकेत देने वाले धोनी ने अब खेल के किसी भी प्रारूप से संन्यास लेने के सवालों को सिरे से खारिज कर दिया है।

माही ने कहा कि मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है और मैं सभी प्रारूप में खेल को लुत्फ उठा रहा हूं। वहीं सचिन और द्रविड़ भले ही टेस्ट क्रिकेट को सबसे ऊंचा दर्जा देते हों, लेकिन धोनी की नजरों में क्रिकेट के तीनों ही संस्करण महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें