फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आज के दोनों मैच अहम, देखिए अब क्या हैं समीकरण ?

Fri, 05 Nov 2021 01:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की पहली जीत के बाद उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं। हालांकि अभी भी भारत की किस्मत अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच के नतीजे पर निर्भर है। 
विज्ञापन
अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज को आउट करने के बाद जश्न मनाते भारतीय खिलाड़ी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 वर्ल्डकप में भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आज का दिन बेहद अहम है। आज भारत के ग्रुप के दो अहम मैच हैं। पहला मैच न्यूजीलैंड और नामीबिया के बीच है। भारत उम्मीद करेगा कि इस मैच में नामीबिया कीवी टीम को कड़ी टक्कर दे और मैच न भी जीते तो कम से कम अंतर से हारे। ऐसा होने पर न्यूजीलैंड का रन रेट बहुत ज्यादा नहीं बढ़ेगा। वहीं दूसरा मैच भारत और स्कॉटलैंड के बीच है। इस मैच में टीम इंडिया बड़ी जीत के साथ अपना रन रेट ऊपर ले जाना चाहेगी। 
विज्ञापन


पहली जीत के बाद  भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं। भारत ने अपने तीसरे मैच में अफगानिस्तान को 66 रनों से हराया। अब भारत को अपने बाकी दोनों मैच बड़े अंतराल से जीतने हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में अफगानिस्तान की जीत की दुआ करनी है। टीम इंडिया के लिए अच्छी बात यह है कि न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को बहुत बड़े अंतर से नहीं हराया है। ऐसे में न्यूजीलैंड का रन रेट बहुत ज्यादा नहीं है। वहीं भारत से हारने के बाद अफगानिस्तान का रन रेट भी काफी कम हुआ है। 

भारत के दोनों मैच स्कॉटलैंड और नामीबिया जैसी छोटी टीमों के खिलाफ हैं और हम यह मानकर चल रहे हैं कि भारत, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान नामीबिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ दोनों मैच जीतेंगे। 
विज्ञापन


1. अगर भारत अपने बाकी दोनों मैचों में स्कॉटलैंड और नामीबिया को बड़े अंतर से हराता है और न्यूजीलैंड रविवार को अफगानिस्तान से हार जाता है, तो भारत सेमीफाइल में पहुंच सकता है। इस स्थिति में भारत, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के छह-छह अंक होंगे, लेकिन बेहतर नेट रन रेट होने पर भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। मौजूदा समय में भारत का नेट रन रेट +0.073, न्यूजीलैंड का रन रेट +0.816 और अफगानिस्तान का रन रेट +1.481 का है।    

2. अगर न्यूजीलैंड की टीम अफगानिस्तान को हरा देती है तो भारत के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे बंद हो जाएंगे और न्यूजीलैंड अपने बाकी दोनों मैच जीतकर आठ अंकों के साथ सेमीफाइल में पहुंच जाएगा। इस स्थिति में रन रेट का भी कोई असर नहीं होगा। भारत के छह अंक रहेंगे और अफगानिस्तान के चार अंक रहेंगे। ये दोनों टीमें सेमीफाइनल से बाहर हो जाएंगी।

3. अगर अफगानिस्तान न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हराता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। इस स्थिति में भी भारत, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के छह अंक होंगे, लेकिन बेहतर रन रेट के आधार पर अफगान टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना पहले ही तय हो चुका है। 



भारत का शेड्यूल अब क्या है?
भारत को अब 5 नवंबर को स्कॉटलैंड से और 8 नवंबर को नामीबिया से भिड़ना है। भारत को अगर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखनी हैं तो ये सभी मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। अब विराट कोहली टॉस जीतकर गेंदबाजी कर सकते हैं और बड़ा स्कोर खड़ा करके ज्यादा रनों से विपक्षी टीम को हराने की कोशिश कर सकते हैं। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को कम से कम विकेट गंवाकर जीत हासिल करनी होगी।   

दूसरे नंबर पर रहे तो दूसरे ग्रुप की टॉप टीम से भिड़ना होगा
भारत के दूसरे स्थान पर रहने पर उन्हें ग्रुप-1 की टॉप पर रहने वाली टीम से भिड़ना होगा। ग्रुप-1 में इंग्लैंड इसकी प्रबल दावेदार है। इस टीम का पहले नंबर पर रहना तय माना जा रहा है। इंग्लैंड अब तक अपने चारों मैच जीत चुका है और कई बार बड़े अंतर से जीत हासिल की है। अब सिर्फ दक्षिण अफ्रीका ही इंग्लैंड को चुनौती दे सकता है। भारत इंग्लैंड को वार्म अप मैच में हरा चुका है। ऐसे में टीम एकबार फिर उन्हें हराकर टीम इंडिया फाइनल में जगह बना सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें