फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुविधा में टीम इंडिया के चयनकर्ता, किस तेज गेंदबाज पर जताएं भरोसा

Sun, 23 Apr 2017 09:38 PM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
विज्ञापन
आशीष नेहरा - फोटो : IPL
विज्ञापन
BCCI की तीन सदस्यीय चयन समिति आगामी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर इस दुविधा में होगी कि चौथे तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद शमी को लिया जाए या आशीष नेहरा को। इंग्लैंड में होने वाली प्रतियोगिता के लिए आईसीसी ने 15 सदस्यीय टीम घोषित करने के लिए 25 अप्रैल तक का समय दे रखा है। उम्मीद है कि एक या दो दिन में टीम की घोषणा हो जाएगी। चयन समिति की बैठक की तारीख अभी तय नहीं है क्योंकि बीसीसीआई का राजस्व मॉडल को लेकर आईसीसी से टकराव चल रहा है। 
विज्ञापन


अनफिट होने के कारण आईपीएल में हिस्सा नहीं ले रहे रविचंद्रन अश्विन के जल्द ट्रेनिंग शुरू करने की उम्मीद है। स्पिन विभाग में अश्विन के साथ रविंद्र जडेजा का चयन तय है। डेथ ओवरों के विशेषज्ञ जसप्रीत बुमराह, स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव का चयन फिटनेस के आधार पर लगभग तय है। हार्दिक पांड्या बतौर ऑलराउंडर जगह बना सकते हैं। तेज गेंदबाजी आक्रमण में पांचवें गेंदबाज के नाम पर कुछ विचार-विमर्श हो सकता है।

इस दावेदारी में मोहम्मद शमी और आशीष नेहरा के बीच होड़ हो सकती है। टेस्ट प्रारूप में शमी बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं लेकिन पिछले वनडे उन्होंने 2015 में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। नेहरा ने पिछला वनडे 2011 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के रूप में खेला था लेकिन उसके बाद पिछले साल उन्होंने टी-20 में वापसी की है और खासे सफल भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली की पसंद नेहरा हो सकते हैं क्योंकि उनके पास है खासा अनुभव

मो. शमी
सूत्रों की मानें तो कोहली की पसंद नेहरा हो सकते हैं क्योंकि उनके पास खासा अनुभव है। दिल्ली के लिए उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया है। आईपीएल में वह सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे हैं। फिटनेस समस्या के चलते उन्होंने कुछ मैच मिस किए हैं लेकिन अगले हफ्ते उनके फिट होने की संभावना है। दूसरी ओर शमी अपनी आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए नियमित रूप से अंतिम एकादश में जगह बनाने में असफल रहे हैं।

बासिल थंपी को स्टैंड बाई के रूप में मिल सकती है जगह 

एक संभावना यह भी बन रही है कि केरल के युवा गेंदबाज बासिल थंपी को स्टैंड बाई के रूप में लिया जा सकता है। आईपीएल में उन्होंने डेथ ओवरों में अपनी यार्कर से काफी प्रभावित किया है। दिग्गज सुनील गावस्कर से लेकर वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो तक ने इस युवा गेंदबाज को काफी प्रतिभाशाली बताया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें