सहवाग की अभिषेक को सीख
भारतीय दिग्गज ने अभिषेक से कहा कि जब वह अच्छे फॉर्म में हों तो हमेशा मैच में नॉटआउट रहने का प्रयास करें। सहवाग ने कहा, 'बहुत-बहुत बधाई। मैं यही कहूंगा कि जब भी आप 70 पर पहुंचें तो उसे शतक में बदलने का मौका कभी न चूकें। यह वही बात है जो सुनील गावस्कर ने मुझे समझाई थी। जब आप संन्यास लेते हैं, तो आपको उन पारियों का अफसोस होता है जहां आप 70 या 80 पर आउट हो गए। लगता है, काश उन्हें शतक में बदल दिया होता तो करियर में और ज्यादा शतक होते। ऐसे मौके बार-बार नहीं आते। जब आपका दिन अच्छा हो और आप लय में हों, तो कोशिश करें कि नाबाद पवेलियन लौटें। यही सबसे बेहतर होता है। इसे हमेशा ध्यान में रखें।'