भारतीय टीम के बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि वह अहमदाबाद के मोटेरा और लॉर्ड्स में मिलने वाले भोजन को काफी पसंद करते हैं लेकिन कोलकाता के ईडन गार्डंस में परोसा जाने वाला भोजन उन्हें कतई पसंद नहीं है। एक कुकिंग बुक की रिलीज के मौके पर सहवाग ने कहा, ‘मुझे लॉर्ड्स और अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में परोसा जाने वाला भोजन काफी पसंद है। लेकिन मुझे बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) द्वारा ईडन गार्डंस में परोसा जाने वाला खाना बिल्कुल पसंद नहीं आता है।’
खाने के प्रति सहवाग के लगाव को इसलिए भी समझा जा सकता है कि साल 2005 में वह दिल्ली में अपना रेस्त्रां खोल चुके हैं और साफ है कि उनकी खाने के प्रति समझ भी काफी परिपक्व है।