वीरेंद्र सहवाग तूफानी बल्लेबाजी के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। इसके अलावा वह ट्वीटर का भी एक अलग अंदाज से उपयोग करते हैं। उनके ट्वीट लोगों में चर्चित रहते हैं। इस बार उन्होंने ट्वीटर में महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन का जन्मदिन बेहद अनोखे अंदाज में मनाया। सहवाग ने ब्रैडमैन को याद करते हुए दो-तीन फोटो ट्वीटर में शेयर की है।
ब्रैडमैन ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बल्लेबाजी भले ही नहीं की हो लेकिन वह क्रिकेट के ऑल टाइम बेस्ट बैट्समैन हमेशा कहलाते रहेंगे। सहवाग ने उनके जन्मूदिन को याद करते हुए ट्वीटर में कहा कि एक ऐसा दिन जब हर क्रिकेट प्रेमी को सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज ब्रैडमैन को याद करना चाहिए।
A day for every cricket lover to remember Sir Don Bradman, the greatest batsman of all times on his birth anniversary.#BradmanJayanti pic.twitter.com/ba9kbW5CP3— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 27, 2017
पिछले साल भी उन्होंने ब्रैडमैन को उनकी जयंती पर याद किया था। तब उन्होंने शाहरुख, ब्रेड तथा मैन की प्रतीक तस्वीर शेयर करते हुए शाहरुख को डॉन माना था। उसके बाद ब्रेड और मैन की तस्वीर जोड़ते हुए डॉन ब्रैडमैन को याद किया था।
Pic 1- Don
Pic 2- Bread
Pic 3- Man
Hpy Birthday Don Bradman, the greatest that could ever have been#BradmanJayanti pic.twitter.com/guETL76xiW— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 27, 2016
सचिन भी है ब्रैडमैन के मुरीद
रिकॉर्डधारी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी सर डॉन ब्रैडमैन की तारीफ करते हुए उन्हें उनके जन्मदिन पर याद किया है। सचिन ने ट्वीटर पर ब्रैडमैन और अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है-सर्वश्रेष्ठ ब्रैडमैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
To the one and only.... Happy Birthday to Sir Donald Bradman pic.twitter.com/8XfKssiMn7— sachin tendulkar (@sachin_rt) August 27, 2017