फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म वापसी की तलाश में उतरेंगे वीरू और गंभीर

Thu, 01 Nov 2012 04:22 PM IST
गाजियाबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के ओपनर वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर अपनी फार्म वापसी के लिए उत्तर प्रदेश के खिलाफ शुक्रवार से  शुरू हो रहे चार दिवसीय रणजी मैच में उतरेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ 15 नवंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में भारत को अच्छी शुरूआत की जरूरत है लेकिन उसकी परेशानी यही है कि उसके दोनों स्टार ओपनर पिछले कुछ अरसे से देश को बढिया ओपनिंग साझेदारी नहीं दे पा रहे हैं। गत वर्ष इंग्लैंड में और फिर ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारत की शर्मनाक हार का सबसे बडा कारण अच्छी ओपनिंग नहीं मिलना रहा था।
विज्ञापन


सहवाग और गंभीर वैसे तो दुनिया की बेहतरीन ओपनिंग जोड़ियों में से एक माने जाते हैं लेकिन पिछले कुछ समय के खराब प्रदर्शन से उनका आत्मविश्वास बिखरा हुआ है। मौजूदा घरेलू सत्र में मुरली विजय और अजिंक्या रहाणे जैसे ओपनर अपने शानदार प्रदर्शन से टीम में आने के लिए दस्तक दे रहे हैं।

हालांकि अहमदाबाद में होने वाले पहले टेस्ट के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ता सहवाग और गंभीर के अनुभव पर ही भरोसा करना चाहेंगे। पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम का चयन पांच नवंबर को होना है। उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी मैच में इन दोनों ही अनुभवी बल्लेबाजों को कम से कम अर्द्धशतकीय पारियां तो जरूर खेलनी होगी ताकि उनका दावा बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें