फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018 में यह है अमिताभ बच्चन की पसंदीदा टीम, ससुराल से है गहरा कनेक्शन

Wed, 18 Apr 2018 07:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारत में क्रिकेट की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। आम आदमी हो या सेलिब्रिटी क्रिकेट जैसा खेल हर किसी को भाता है। 1993 में भारत को पहला क्रिकेट विश्वकप दिलाने वाले कपिल देव और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की मुलाकात हुई। मौका था आईपीएल 2018 के स्पेशल सेगमेंट का, जहां अमिताभ बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म '102 नॉट आउट' का प्रमोशन करने पहुंचे थे। इस दौरान कपिल देव और बिग बी ने क्रिकेट से जुड़ी ढेर सारी बातें भी की।
विज्ञापन

IPL 2018 के सेट पर अमिताभ बच्चन ने खेलों के प्रति अपनी दीवनगी के बारे में बात की। इस दौरान अमिताभ से जब कपिल देव ने उनकी फेवरेट आईपीएल टीम के बारे में सवाल किया तो जानिए बिग बी ने क्या जवाब दिया।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : IPL official web
टीम इंडिया के बड़े प्रशंसक अमिताभ बच्चन ने बताया कि IPL में वह कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) को सपोर्ट करते हैं। पहला कारण तो यही था कि इस टीम में जबरदस्त जुझारू क्षमता है। सारे खिलाड़ी योद्धा की तरह मैदान में जीत के लिए पूरा दम लगा देते हैं। दूसरा कारण दिलचस्प है। अमिताभ ने खुलासा किया कि वह कोलकाता के दामाद हैं इसलिए भी केकेआर को सपोर्ट करते हैं। आगे बात करते हुए 'शहंशाह' बोले, 'इस टीम का बॉलीवुड कनेक्शन भी है इसलिए भी केकेआर मेरी पसंदीदा है'।
विज्ञापन

4 of 4
अमिताभ बोले, 'मेरे बेटे अभिषेक दो टीम के मालिक हैं। फुटबॉल और कबड्डी लीग में वो चेन्नई और जयपुर को पसंद करते हैं। बहू ऐश्वर्या कर्नाटक से आती है इसलिए पूरा बच्चन परिवार साथ में बैठकर पूरा IPL एन्जॉय करता है। इस बीच अमिताभ बच्चन से बात करते हुए कपिल देव ने खुलासा किया कि वह अमिताभ की फिल्मों को देखने के लिए स्कूल से बंक मारते थे। इस बात को सुनने के बाद अमिताभ हंसने लगे। कपिल ने अमिताभ के फिल्म '102 नॉट आउट' के ट्रेलर की भी तारीफ की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें