फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई ने किया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तारीखों का ऐलान

Fri, 21 Oct 2016 06:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
क्रिकेट
विज्ञापन
भारत-न्यूज़ीलैंड सीरीज़ के बाद अब बीसीसीआई ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाली घरेलू 4 टेस्ट मैचों की सीरीज़ की तारीखों का ऐलान कर दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में चार टेस्ट की मेजबानी करेगी।
विज्ञापन


चार टेस्ट मैचों की सीरीज़ का पहला टेस्ट 23 से 27 फरवरी के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में, दूसरा टेस्ट 4 से 8 मार्च के बीच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में और तीसरा टेस्ट 16 से 20 मार्च के बीच रांची के मैदान पर खेला जाएगा। अंतिम और चौथा टेस्ट दोनों टीमें 25 से 29 मार्च के बीच धर्मशाला के मैदान पर आयजित होगा।
विज्ञापन

नए साल में व्यस्त रहेगी टीम इंडिया!

क्रिकेट - फोटो : getty
भारतीय टीम इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी में 3 वनडे और 2 टी-20 मुकाबले खेलेगी। फरवरी में उसे घरेलू मैदान पर ही इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 और बांग्लादेश के खिलाफ 8 से 12 फरवरी के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेलना है।

इसके 10 दिन बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट की सीरीज़ खेलने मैदान में उतरेगी। मौजूदा समय में भारतीय न्यूज़ीलैंड को 3-0 से टेस्ट में हराकर नंबर 1 टेस्ट टीम बनी हुई है। अगले महीने से भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ खेलनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें