फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAvZIM: पहला टी-20 भी दक्षिण अफ्रीका के नाम, 126 पर सिमटी पूरी जिम्बाब्वे टीम

Wed, 10 Oct 2018 09:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

0-3 से वनडे सीरीज गंवाने के बाद अब जिम्बाब्वे को पहले टी-20 में भी दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार झेलनी पड़ी। यह मैच अफ्रीकी टीम ने 34 रन से अपने नाम किया।

विज्ञापन


पूर्वी लंदन के बफेलो पार्क में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए।

जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 20 ओवर्स भी बल्लेबाजी नहीं कर पाई। 18वें ओवर में 126 के स्कोर पर उनकी पारी सिमट गई।

जिम्बाब्वे की ओर से पीटर मोर ने सर्वाधिक 21 गेंदों में 44 रन की तेज पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया।

इसके पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम की ओर से वान डेर ड्यूसेन ने 44 गेंदों ममें 56 रन बनाए। इमरान ताहिर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 23 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें