दक्षिण अफ्रीका-इंग्लैंड के बीच सेंचुरियन के मैदान पर खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन मेजबान टीम को तगड़ा झटका लगा है। दक्षिण अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज एडन मार्करम उंगली में फ्रैक्चर के कारण इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए।
उन्हें सर्जरी करानी होगी। इसलिए उन्हें करीब छह हफ्तों तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है। दक्षिण अफ्रीका के मुख्य फिजियो शुएब मंजरा ने कहा कि मार्करम को बाएं हाथ की रिंग फिंगर में चोट आई है।
उन्होंने कहा कि हाथ की चोट के कई विशेषज्ञों से बात करने के बाद हम इस फैसले पर पहुंचे हैं कि सबसे अच्छा तरीका सर्जरी ही है। मार्कराम ने पहली पारी में सिर्फ 20 रन बनाए थे। पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका 284 रनों पर ढेर हो गई थी। दूसरी पारी में वह सिर्फ दो रन ही बना सके थे।