फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAvPAK: दक्षिण अफ्रीका की पकड़ में दूसरा टेस्ट, पाक को हराने 41 रन की दरकार

Sun, 06 Jan 2019 01:15 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
South Africa VS Pakistan
विज्ञापन

शान मसूद (61), असद शफीक (88) और बाबर आजम (72) की अर्धशतकीय पारियों से पाकिस्तानी टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शनिवार को तीसरे दिन यहां पारी की हार टालने में सफल रही। 

विज्ञापन

पाकिस्तान की दूसरी पारी 294 रन पर सिमट गई जिससे दक्षिण अफ्रीका को चौथी पारी में जीत के लिए महज 41 रन की जरूरत है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में ऑल आउट होने से पहले 431 रन बनाकर पाकिस्तान पर 254 रन की बढ़त कायम की। 

पाकिस्तान की दूसरी पारी में शुरूआत खराब रही और 27 रन तक टीम ने दो विकेट गवां दिये। इसके बाद मसूद और शफीक ने 132 रन की साझेदारी कर संघर्ष किया। इस साझेदारी के टूटने के बाद बाबर आजम ने एक छोर संभाले रखा जबकि दूसरे छोर से लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे।
विज्ञापन


तीसरे दिन के आखिरी ओवर में 294 रन पर टीम ऑल आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेल स्टेन और कागिसो रबाडा ने चार-चार विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका पहला मैच छह विकेट के जीतकर श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें