फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAvPAK: डीकॉक की शतकीय पारी से दक्षिण अफ्रीका मजबूत स्थिति में

Mon, 14 Jan 2019 08:25 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक की शतकीय पारी से दक्षिण अफ्रीका ने श्रृंखला के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में रविवार को शिकंजा कस दिया। 
विज्ञापन


पाकिस्तान को जीत के लिए 381 रन की जरूरत है और टीम ने चाय के विश्राम तक खेल रोके जाने तक बिना किसी नुकसान के 34 रन बना लिये। 

डीकॉक ने अपनी चौथी शतकीय पारी खेलने के साथ अपने सर्वश्रेष्ठ स्कोर 129 रन की बराबरी की। डीकॉक जब क्रीज पर उतरे थे उस समय टीम 93 रन पर पांच विकेट गंवा कर संघर्ष कर रही थी। उन्होंने हाशिम अमला (71) के साथ छठे विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से उबरने के बाद कागिसो रबाडा (21) के साथ आठवें विकेट के लिए 79 रन जोड़े।
विज्ञापन


शादाब खान (41 रन पर तीन विकेट) की गेंद पर कैच आउट होने से पहले उन्होंने 138 गेंद की पारी में 18 चौके और एक छक्का लगाया।

शादाब के अलावा पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ ने भी 42 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए इमाम उल हक और शान मसूद ने अच्छी शुरूआत की और चाय के विश्राम से पहले दक्षिण अफ्रीका को सफलता से दूर रखा। 
विज्ञापन


इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी के 262 रन के जवाब में पाकिस्तान ने 185 रन बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें