फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAvENG: दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, यह सलामी बल्लेबाज हुआ सीरीज से बाहर

Fri, 03 Jan 2020 10:06 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। इंग्लिश टीम के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज रोरी बर्न्स को एंकल इंजरी के कारण टीम से बाहर होना पड़ा है। इंग्लैंड टीम के एक बयान के मुताबिक बर्न्स आगे इलाज के लिए स्वदेश लौटेंगे। उनकी जगह जैक क्राले के खेलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


मेजबान दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का एक मुकाबला खेला जा चुका है, जिसमें इंग्लैंड की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। दूसरा टेस्ट मुकाबला शुक्रवार से खेला जाना है।

बर्न्स के चोटिल होने के कारण इंग्लिश टीम की समस्याएं और बढ़ गई हैं। टीम के कई खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका में बीमार हो रहे हैं। इंग्लैंड मीडिया की रिपोर्ट्स की माने तो रोरी बर्न्स समेत कुल एक दर्जन खिलाड़ी या तो चोट के कारण परेशान हैं, या फिर बीमारी की वजह से खेल नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन


इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर का भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है। उन्होंने बुधवार को अभ्यास सत्र में क्षेत्ररक्षण और बल्लेबाजी तो की पर गेंदबाजी नहीं कर पाए। उन्होंने सिर्फ छह गेंदें फेंकी। उनकी कोहनी में सूजन है। अब देखना होगा कि लगातार खिलाड़ियों की चोट से परेशान इंग्लैंड की टीम कैसी प्लेइंग 11 के साथ दूसरे टेस्ट में उतरती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें