इंग्लैंड के ओपनर रोरी बर्न्स बाएं टखने की सर्जरी के कारण चार माह के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए हैं। वह मार्च में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। बर्न्स को केपटाउन टेस्ट मैच से पहले वॉर्मअप के दौरान फुटबॉल खेलते हुए चोट लग गई थी। इससे वह दूसरे टेस्ट में भी नहीं खेल पाए थे। उनके चोटिल होने के बाद इंग्लैंड ने वॉर्मअप में फुटबॉल खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है।