फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेग चैपल से विवाद के बाद गांगुली को पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने दिया था सहारा 

Fri, 24 Nov 2017 07:50 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : Cricket Country
विज्ञापन
सौरव गांगुली ने टीम इंडिया को नई दिशा दी थी। 2000 के दौर में उन्होंने नए खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मौ‌का देने की परंपरा की शुरुआत की थी। सौरव गांगुली का भारतीय टीम के कोच ग्रेग चैपल के साथ बड़ा विवाद हुआ था। इस वजह से गांगुली को टीम इंडिया से बाहर भी होना पड़ा था। 
विज्ञापन

ग्रेग चैपल के साथ विवाद गांगुली के करियर का सबसे बुरा दौर था

सौरव गांगुली - फोटो : getty
कप्तान के रूप में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने के बाद उसी टीम से बाहर होना गांगुली के करियर का सबसे बुरा दौर था। ग्रेग चैपल के साथ विवाद के उस दौर की याद करते हुए गांगुली ने मीडिया से कहा कि उस वक्त मैंने सोचा कि जैसा मेरे साथ हुआ वैसा हर सफल क्रिकेट ‌खिलाड़ी के साथ शायद ही हुआ हो। गांगुली ने कहा कि 1995 से 2006 तक मेरा करियर यादगार रहा। लेकिन उसके बाद जो कुछ हुआ वह बहुत बुरा था। 

इमरान ने बुरे दौर में मुझे हिम्मत बंधाई

Imran Khan
गांगुली ने कहा कि वह टीम के कप्तान थे। लेकिन ऐसा भी समय आया जब टीम में उनको जगह नहीं मिली। मैं बुरे दौर से गुजर रहा था। उस समय मेरी मुलाकात लाहौर में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान से हुई। इमरान ने मेरे बुरे दौर में मुझे हिम्मत बंधाई। इमरान ने मुझसे कहा कि जब आप ऊंचाई पर उड़ते हैं और काले बादल आ जाते हैं। तो ऐसे में और ऊंचा उड़कर उन बादलों से ऊपर चले जाना चाहिए। 
 

इमरान खान के उन शब्दों को आज भी याद करता हूं

सौरव गांगुली - फोटो : ESPN
गांगुली ने कहा कि इमरान खान के यह शब्द उन्हें दोबारा क्रिकेट करियर को बढ़ाने में मददगार बने। मैं आज भी इमरान खान के उन शब्दों को याद करता हूं। जिन्होंने मुझे बुरे दौर में ताकत दी थी। गांगुली ने कहा कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर रहा था लेकिन‌ मेरा चयन नहीं हो पा रहा था। मैं निराश था। इसके बाद भी मैंने टीम में वापसी के लिए कड़ी मेहनत की। मैं अक्सर अभ्यास के लिए ईडन गार्डन आता था। एक दिन मुझे वहां बहुत गुस्सा आया। मेरा चयन नहीं हुआ था। रन बनाने के बाद भी मुझे टीम में शामिल नहीं किया गया। 
विज्ञापन

करीब दस साल मैंने सचिन से ज्यादा रन बनाए

सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली - फोटो : BookMyShow
गांगुली ने कहा कि मैंने वन डे में करीब 10 साल सचिन तेंदुलकर से ज्यादा रन बनाए। मैं हर जगह रन बना रहा था। इसके बाद भी मेरा चयन नहीं हुआ। मैं समझ नहीं पा रहा था कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा था। चयन नहीं होने के बाद गुस्से में मैंने ईडन गार्डन मैदान के 21 चक्कर लगा दिए। अंतिम 6-7 चक्कर तो गुस्से में लगाए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें