फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JSCA: सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम को नई जिम्मेदारी, जेएससीए के सचिव और संयुक्त सचिव चुने गए

Tue, 20 May 2025 09:29 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

नई कमेटी के लिए हुए चुनाव में तिवारी ने अपने प्रतिद्वंद्वी एसबी सिंह को 438-194 से हराया। संयुक्त सचिव पद के लिए नदीम ने भी बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
सौरभ तिवारी और शहबाज नदीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ का क्रमशः सचिव और संयुक्त सचिव चुना गया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज तिवारी और बाएं हाथ के स्पिनर नदीम दोनों ने 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 35 साल के तिवारी ने 2010 में विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पदार्पण करने के बाद भारत के लिए तीन एकदिवसीय मैच खेले, जबकि 35 वर्षीय नदीम ने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पदार्पण के बाद देश के लिए दो टेस्ट खेले हैं।
विज्ञापन


नई कमेटी के लिए हुए चुनाव में तिवारी ने अपने प्रतिद्वंद्वी एसबी सिंह को 438-194 से हराया। संयुक्त सचिव पद के लिए नदीम ने भी बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने राज कुमार शर्मा को 409-199 से हराया। जेएससीए अध्यक्ष पद के लिए अजय नाथ शाहदेव ने एसके बेहरा को 421-213 जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए संजय पांडे ने नंदू पटेल को 381-235 से हराया। कोषाध्यक्ष पद के लिए अमिताव घोष ने सौम्या सेन को 402-221 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें