आठ पारियां और 473 रन, आंकड़े खुद बता रहे कहानी
सार्थक रंजन ने डीपीएल 2026 में अब तक आठ मैच खेले हैं और सभी आठ पारियों में बल्लेबाजी की है। उनके नाम 473 रन हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 95 रन रहा है। 473 रन बनाने के दौरान सार्थक ने गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा है। उनके बल्ले से अब तक 41 चौके और 32 छक्के निकल चुके हैं। यानी 73 बाउंड्री के जरिए ही वह 356 रन बटोर चुके हैं। यह आंकड़ा बताता है कि सार्थक सिर्फ क्रीज पर टिककर रन बनाने वाले बल्लेबाज नहीं हैं, बल्कि मौका मिलते ही बड़े शॉट लगाने से भी पीछे नहीं हटते।
कप्तानी के साथ बल्लेबाजी की भी जिम्मेदारी
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की कप्तानी का जिम्मा भी सार्थक रंजन के कंधों पर है। ऐसे में उनके लिए चुनौती सिर्फ व्यक्तिगत प्रदर्शन करने की नहीं, बल्कि टीम को भी सही दिशा देने की है। बल्लेबाजी में जिस निरंतरता के साथ वह प्रदर्शन कर रहे हैं, उसने टीम के अभियान में उनकी भूमिका को और अहम बना दिया है।
सार्थक रंजन और पप्पू यादव
- फोटो : DPL instagram/ANI