फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: टी20 विश्वकप में झटके के बाद बड़ा फैसला लेने की तैयारी में PCB, सरफराज बनेंगे टेस्ट टीम के नए कोच?

Wed, 04 Mar 2026 03:39 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव की तैयारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सरफराज अहमद को टेस्ट टीम का नया हेड कोच बनाया जा सकता है। अंडर-19 टीम के साथ उनकी हालिया सफलता और अनुभव को देखते हुए पीसीबी ने यह बड़ा कदम उठाने का संकेत दिया है।
विज्ञापन
सरफराज अहमद - फोटो : PCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलाव की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को पाकिस्तान की टेस्ट टीम का नया हेड कोच बनाया जा सकता है। 38 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज अंतरिम कोच अजहर महमूद की जगह लेंगे, जिन्होंने अक्तूबर 2025 से यह जिम्मेदारी संभाली थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अब टेस्ट टीम में नई ऊर्जा और दिशा देने की कोशिश में है।
विज्ञापन


बदलाव की शुरुआत
टी20 विश्वकप से जल्दी बाहर होने के बाद पीसीबी पर बदलाव का दबाव बढ़ गया है। सरफराज इस समय पाकिस्तान शाहीन्स के साथ यूएई में थे, जहां टीम को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ सीरीज खेलनी थी। हालांकि, क्षेत्रीय तनाव के चलते इंग्लैंड ने दौरा रद्द कर दिया। इसके बावजूद, सरफराज को मई में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले नई भूमिका सौंपे जाने की संभावना है।

अंडर-19 में सफलता का असर
सरफराज ने हाल ही में अंडर-19 टीम के मेंटर के रूप में शानदार काम किया था। दिसंबर 2025 में टीम ने एशिया कप जीता और फाइनल में भारत को हराया। उनकी नेतृत्व क्षमता से पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी खासे प्रभावित बताए जाते हैं। टूर्नामेंट के दौरान फैंस ने भी सरफराज को सीनियर टीम में बड़ी भूमिका देने की मांग की थी।
विज्ञापन


अनुभव और बड़ी चुनौती
सरफराज पाकिस्तान के आखिरी कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी ट्रॉफी दिलाई थी। 2017 में उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 54 टेस्ट खेले हैं और लंबे समय तक टीम की कमान संभाली है। हालांकि, टेस्ट टीम की कोचिंग उनके लिए अब तक की सबसे बड़ी चुनौती मानी जा रही है। पाकिस्तान इस समय आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में पांचवें स्थान पर है और बांग्लादेश सीरीज टीम के लिए अहम साबित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें