फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा कप्तान बनाए गए सरफराज अहमद ने क्यों कहा अल्लाह ने चाहा तो वे आएंगे

Fri, 13 Sep 2019 10:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सरफराज अहमद - फोटो : social Media
विज्ञापन

विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद को श्रीलंका के खिलाफ आगामी श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की वन-डे और टी-20 टीम का कप्तान बरकरार रखा गया है। पाकिस्तान के नए मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह-उल-हक ने लाहौर में मीडिया से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरफराज के साथ मिलकर वह टीम को कामयाबी की राह पर ले जाएंगे।

विज्ञापन


पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को उम्मीद है कि आतंकवादी हमले की धमकी के बाद भी श्रीलंका की टीम सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी। श्रीलंका क्रिकेट ने बुधवार को कहा कि उसे पाकिस्तान के प्रस्तावित दौरे के दौरान आतंकवादी हमले की धमकी दी गई है। 


बोर्ड ने कराची में 27 सितंबर से शुरू होने वाले तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों से पहले सुरक्षा स्थिति की फिर से जांच करने की मांग की है। एकदिवसीय श्रृंखला के बाद दोनों टीम के बीच पांच से नौ अक्टूबर तक तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेली जानी है।

विज्ञापन


सरफराज ने शुक्रवार को कराची में कहा, 'अल्लाह ने चाहा तो वे आएंगे, हमें अपनी तरफ से उम्मीद रखनी चाहिए।' उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पूरी कोशिश कर रहा है और हम सभी को दुआ करनी चाहिए कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की पाकिस्तान में वापसी हो।'

पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, 'पीसीबी से पिछले 10 वर्षों में जिस तरह से इस मुद्दे पर मेहनत की है वह काबिल ए तारीफ है।' पाकिस्तान में 2009 में श्रीलंकाई टीम के बस पर हुए आतंकवादी हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय टीमों वहां का दौरा नहीं कर रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

तटस्थ स्थल को पीसीबी की ना

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने साफ कर दिया है कि इस सीरीज के लिए किसी न्यूट्रल वेन्यू (तटस्थ स्थान) पर नहीं खेली जाएगी। श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा पूरी तरह से तय था, लेकिन फिर श्रीलंका के प्रंधानमंत्री कार्यालय को उनकी टीम पर संभावित आंतकी हमले की सूचना मिली।

इसके बाद, श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि उसे पाकिस्तान दौर के अपनी योजना का पुनर्मूल्यांकन करना होगा। 'क्रिकेटपाकिस्तान.कॉम.पीके' के अनुसार, पाकिस्तान इस स्थिति पर बेहद करीब से नजर बनाए हुए है, लेकिन सीरीज को किसी न्यूट्रल वेन्य पर ओयाजित कराने का सवाल ही पैदा नहीं होता। रिपोर्ट के अनुसार, पीसीब का यह मानना है कि अगर सीरीज किसी न्यूट्रल वेन्यू पर खेली जाती है तो पाकिस्तान में दोबारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू करने की उनकी योजना खतरे में पड़ जाएंगी।

बोर्ड का यह भी मानना है कि ऐसा करने से पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के लिए विदेश खिलाड़ियों को पाकिस्तान में बुलाना भी मुश्किल होगा। श्रीलंका की टीम को पाकिस्तान में 27 सितंबर और 9 अक्टूबर के बीच 3-3 वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इससे पहले, श्रीलंका के 10 खिलाड़ियों ने पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था।

पाकिस्तान दौरे से मना करने वाले श्रीलंका के इन 10 खिलाड़ियों में लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, सुरंगा लकमल, दिमुथ करुणारत्ने, थिसारा परेरा, अकिला धनंजया, धनंजया डी सिल्वा, कुसल परेरा और निरोशन डिकवेला का नाम शामिल है। लाहिरु थिरिमाने वनडे, जबकि दासुन शनाका T20 में श्रीलंका की कप्तानी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें