फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarah Taylor: पुरुष टेस्ट टीम की पहली महिला कोच बनीं सारा, न्यूजीलैंड सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल

Wed, 13 May 2026 11:34 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड की पूर्व विकेटकीपर सारा टेलर को न्यूजीलैंड सीरीज के लिए इंग्लैंड पुरुष टेस्ट टीम का फील्डिंग कोच बनाया गया है। वह पुरुष टेस्ट टीम के सपोर्ट स्टाफ में शामिल होने वाली पहली महिला कोच बनकर इतिहास रच चुकी हैं।

विज्ञापन
सारा टेलर - फोटो : Sussex Cricket
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड की पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर ने इतिहास रच दिया है। उन्हें इंग्लैंड की सीनियर पुरुष टेस्ट टीम का फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है। वह पुरुष टेस्ट टीम के सपोर्ट स्टाफ में शामिल होने वाली पहली महिला कोच बन गई हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए यह बड़ा फैसला लिया है। ईसीबी के क्रिकेट निदेशक रॉब की ने बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की।
विज्ञापन

इंग्लैंड लायंस में शानदार काम का मिला इनाम
37 वर्षीय सारा टेलर ने हाल ही में इंग्लैंड लायंस (इंग्लैंड ए) टीम के साथ काम किया था। वहां उनके प्रदर्शन और खिलाड़ियों के साथ काम करने के तरीके से टीम मैनेजमेंट काफी प्रभावित हुआ। इसी के चलते उन्हें सीनियर पुरुष टीम के सपोर्ट स्टाफ में जगह दी गई है। सारा टेलर इससे पहले ससेक्स पुरुष टीम और मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं। उन्हें इस सीरीज के लिए शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट पर फील्डिंग कोच बनाया गया है। वह कार्ल हॉपकिन्सन के साथ यह जिम्मेदारी संभालेंगी।

रॉब की ने की जमकर तारीफ
रॉब की ने सारा टेलर की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपने काम में सर्वश्रेष्ठ हैं। उन्होंने कहा, 'वह अपने काम में बेहतरीन हैं। एंड्रयू फ्लिंटॉफ और एड बार्नी ने उनके काम की काफी सराहना की है। हमने भी उनके काम करने के तरीके से काफी प्रभावित हुए हैं।' रॉब की ने यह भी बताया कि मौजूदा फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिन्सन फिलहाल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं, इसलिए न्यूजीलैंड सीरीज में सारा टेलर को मौका दिया गया है।
विज्ञापन

शानदार रहा है सारा टेलर का करियर
सारा टेलर महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाजों में गिनी जाती हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट मिलाकर 226 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। अपनी शानदार विकेटकीपिंग और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए वह दुनियाभर में मशहूर रही हैं। अब पुरुष टेस्ट टीम के साथ उनकी नई भूमिका को महिला क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें