फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Tendulkar: सारा तेंदुलकर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पिता का इस काम में बटाएंगी हाथ; सचिन ने खुद की घोषणा

Wed, 04 Dec 2024 06:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सचिन ने बुधवार को बताया कि सारा अब उनके फाउंडेशन की नई निदेशक हैं और जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए काम करेंगी।
विज्ञापन
1 of 5
सारा तेंदुलकर - फोटो : @sachin_rt
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। बुधवार को उन्हें 'सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन' का निदेशक बनाया गया। इसकी घोषणा क्रिकेट के भगवान ने खुद की। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से बताया कि सारा अब उनके फाउंडेशन की नई निदेशक हैं और जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए काम करेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
सारा तेंदुलकर - फोटो : @sachin_rt
सचिन ने लिखा- मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मेरी बेटी सारा तेंदुलकर 'सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन' में निदेशक के रूप में शामिल हो गई हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से क्लिनिकल और पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। जब वह खेल, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा के माध्यम से भारत को सशक्त बनाने की इस यात्रा पर निकल पड़ीं, तो यह इस बात की याद दिलाता है कि ग्लोबल लर्निंग कैसे हर किसी को मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
सारा तेंदुलकर-अंजलि तेंदुलकर - फोटो : saratendulkar (instagram)
हाल ही में सारा तेंदुलकर ने अपनी मां अंजलि तेंदुलकर के साथ उदयपुर के पास एक गांव का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने छोटे बच्चों और उनके माता-पिता से मुलाकात की थी। सारा ने इसकी तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा की थीं। 

4 of 5
सारा तेंदुलकर-अंजलि तेंदुलकर - फोटो : saratendulkar (instagram)
इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- बेसिक हेल्थकेयर सर्विसेस और सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के साथ उदयपुर के पास एक सुदूर गांव में समय बिताना एक अविश्वसनीय रूप से सार्थक अनुभव था। उन्होंने वंचित समुदायों को किफायती स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए क्लीनिक स्थापित किए हैं, और फुलवारी बनाई है। यह एक सुरक्षित स्थान है, जहां छोटे बच्चों को पौष्टिक भोजन और उनके संज्ञानात्मक विकास का समर्थन करने के लिए मदद की जाती है जिससे उनके माता-पिता के काम करने के दौरान उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा तेंदुलकर-अंजलि तेंदुलकर - फोटो : saratendulkar (instagram)
उन्होंने आगे लिखा- गांव की खूबसूरत और प्रेरक महिलाओं से मिलने के अलावा, जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई वह थी नर्स और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रशिक्षण लेने का उनका दृढ़ संकल्प ताकि वे अपने समुदायों की सेवा और उत्थान कर सकें। इसने मुझे यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि कैसे सबसे छोटा बदलाव भी एक लहर जैसा प्रभाव पैदा कर सकता है और पूरे गांव को मजबूत बना सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें