भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर इन दिनों दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रही हैं। सारा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया जिसमें वह स्पेन में छुट्टियों का आनंद लेती दिख रही हैं। सारा इस दौरान दोस्तों के साथ मस्ती में झूमती नजर आईं और उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
खूब शेयर किया जा रहा वीडियो
सारा स्पेन के मार्लोका में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर जो वीडिया शेयर किया है उसमें वह दोस्तों के साथ पब में झूमती नजर आ रही हैं। वहीं, सारा दोस्तों के साथ बीच पर मस्ती करती भी दिखीं। 20 सेकेंड के इस वीडियो में सारा मार्लोका की सड़कों पर खुली गाड़ी में घूमती नजर आ रही हैं। सारा के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनका वीडियो शेयर किया जा रहा है।
सारा ने ई-क्रिकेट में रखा है कदम
सारा तेंदुलकर ने बचपन से ही क्रिकेट को बेहद करीब से देखा है। सचिन तेंदुलकर की बेटी होने के कारण उन्होंने खेल में प्रदर्शन का दबाव और उससे जुड़ी उम्मीदों को करीब से महसूस किया है। लेकिन खुद टीम की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्हें एक अलग तरह का अनुभव हुआ। दरअसल, सारा अब ई-क्रिकेट में बतौर टीम मालकिन कदम रख चुकी हैं। इसी कड़ी में सारा की टीम मुंबई ग्रिजलीज ग्लोबल ई-क्रिकेट प्रीमियर लीग (GEPL) सीजन-3 के फाइनल में पहुंची थीं। सारा का यह बतौर मालकिन दूसरा सीजन है।
क्रिकेट से अलग था ई-क्रिकेट का अनुभव
सारा के लिए यह खेल की दुनिया में एक अलग भूमिका है। उन्होंने अब तक अपना अधिकांश जीवन क्रिकेट को मैदान पर देखते हुए बिताया था, लेकिन ई-क्रिकेट टीम की ओनर बनने के बाद उन्हें खेल के पर्दे के पीछे की जिम्मेदारियों को समझने का मौका मिला।