फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान U-19 टीम के कोच बनना चाहते हैं सकलेन मुश्ताक

Wed, 14 Aug 2019 07:19 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सकलैन मुश्ताक - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने राष्ट्रीय अंडर 19 टीम के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन किया है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सोमवार को उनका साक्षात्कार लेगा। सकलेन ने 49 टेस्ट और 169 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 496 विकेट चटकाए।

विज्ञापन


पीसीबी ने राष्ट्रीय जूनियर टीम के मुख्य कोच पद के लिए विज्ञापन दिया था जिसके बाद सकलेन ने आवेदन किया था। टीम अगले साल होने वाले जूनियर विश्व कप की तैयारी कर रही है। सकलेन ने कहा, ‘मैंने आवेदन किया है और मेरा साक्षात्कार अगले हफ्ते है। मुझे लगता है कि मैं पाकिस्तान क्रिकेट को काफी योगदान दे सकता हूं।’

ईसीबी के लेवल तीन के कोच 42 साल के सकलेन पहले ही न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की राष्ट्रीय सीनियर टीमों के साथ स्पिन सलाहकार या कोच के रूप में काम कर चुके हैं। सकलेन हाल में विश्व कप के लिए इंग्लैंड टीम के साथ जुड़े थे और वह मौजूदा एशेज श्रृंखला में भी टीम को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें