फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का उद्धार करेंगे सकलैन मुश्ताक? ब्रैडबर्न को भी बड़ी जिम्मेदारी

Thu, 28 May 2020 06:12 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सकलैन मुश्ताक - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पाकिस्तान के क्षेत्ररक्षण कोच ग्रांट ब्रैडबर्न और महान स्पिनर सकलैन मुश्ताक को गुरुवार को क्रमश: पीसीबी के हाई परफॉरमेंस कोचिंग प्रमुख और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विकास प्रमुख नियुक्त किया गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने यहां अपनी मुख्य ट्रेनिंग सुविधा को पुनर्गठित करने के तहत ये नियुक्तियां कीं। इन दो पूर्व टेस्ट क्रिकेटरों के अलावा आसेर मलिक को हाई परफॉरमेंस परिचालन मैनेजर नियुक्त किया गया। मुश्ताक ने कहा, ‘पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है, मैं खुश हूं कि मुझे युवा क्रिकेटरों के साथ काम करने का मौका दिया गया है। मुझे पूरा भरोसा है कि मैं अपनी जानकारी और अनुभव युवा खिलाड़ियों को बांटने में सफल रहूंगा।’ पीसीबी जल्द ही राष्ट्रीय टीम के लिए ब्रैडबर्न की जगह किसी को नियुक्त करने की घोषणा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें