फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC 2022: टीम इंडिया में मौका नहीं मिलने के बाद संजू सैमसन का बयान वायरल, अपनी बात से जीता सभी का दिल

Sat, 17 Sep 2022 02:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संजू सैमसन ने भारतीय टीम में मौका नहीं मिलने पर कहा है कि उन्हें ऋषभ पंत या लोकेश राहुल से कोई परेशानी नहीं है। दोनों उनकी टीम के लिए खेलते हैं और वह दोनों का समर्थन करते हैं। 
 
विज्ञापन
संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान होने के बाद संजू सैमसन लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्हें एक बार फिर टीम इंडिया में मौका नहीं दिया गया है। इसके बाद उनके फैंस लोकेश राहुल और ऋषभ पंत को लगातार ट्रोल कर रहे हैं। संजू के फैंस के अनुसार इन दोनों खिलाड़ियों की जगह सैमसन को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता था। हालांकि, सैमसन ऐसा नहीं मानते हैं। टी20 विश्व कप टीम में मौका नहीं मिलने के बाद संजू सैमसन ने अपने दिल की बात कही है। उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उन्होंने इस बार अपनी बल्लेबाजी की बजाय बातों से सभी का दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन


सैमसन ने कहा कि अगर वह लोकेश राहुल और ऋषभ पंत के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे तो अपने देश का नुकसान करेंगे। क्योंकि, दोनों खिलाड़ी भारत के लिए ही खेलते हैं। इसके बाद उनकी जमकर तारीफ हो रही है। 

वायरल वीडियो में संजू ने कहा "इन दिनों मीडिया और सोशल मीडिया में यह चर्चा है कि भारतीय टीम में संजू चौथे नंबर पर किसकी जगह आएंगे। क्या आप ऋषभ पंत या लोकेश राहुल की जगह लेंगे। मेरी सोच पूरी तरह साफ है कि पंत और राहुल दोनों मेरी ही टीम के लिए खेलते हैं। अगर मैं अपने ही साथी खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करूंगा तो मैं अपने देश का नुकसान करूंगा। लेकिन मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मैंने पांच साल बाद वापसी की। भारतीय टीम पांच साल पहले नंबर एक थी और अभी भी है। भारतीय क्रिकेट के 15 सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में जगह बनाना बड़ी बात है। साथ में ही आपको अपने बारे में सोचना होता है। यह जरूरी है कि आपकी मानसिक स्थिति सही हो और आप सकारात्मक तरीके से सोचें।"
विज्ञापन

पंत पर भरोसा कर रहा है टीम मैनेजमेंट
ऋषभ पंत और लोकेश राहुल पर टीम मैनेजमेंट भरोसा कर रहा है। राहुल ने तीनों फॉर्मेट में कई बेहतरीन पारियां खेलकर खुद को साबित भी किया है। वह भविष्य में टीम इंडिया के कप्तान बनने के दावेदार हैं और फिलहाल तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम के उपकप्तान हैं। वहीं, ऋषभ पंत भी टेस्ट के बाद वनडे में भी खुद को साबित कर चुके हैं और हाल ही में शतकीय पारी खेली थी। हालांकि, टी20 में अब तक उन्होंने अपने नाम के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन आने वाले समय में वह इस फॉर्मेट में भी कमाल कर चुके हैं। 

भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों पर भरोसा करने की परंपरा नई नहीं है। धोनी ने विराट, रोहित, अश्विन और जडेजा जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा जताया और आज यही खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट के स्तंभ हैं। वहीं, सौरव गांगुली ने हरभजन सिंह, मोहम्मद कैफ, जहीर खान और वीरेन्द्र सहवाग पर भरोसा जताया था और अब इन सभी खिलाड़ियों का नाम दिग्गजों में शुमार है। आने वाले समय में पंत भी टी20 क्रिकेट में कमाल कर सकते हैं। आईपीएल में उन्होंने दिखाया है कि उनके अंदर इस फॉर्मेट में तूफानी बल्लेबाजी करने की क्षमता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें