फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanju Samson: '10 साल में सिर्फ 40 मैच खेले', संजू सैमसन का छलका दर्द; कहा- मैंने कई चुनौतियों का सामना किया

Wed, 08 Oct 2025 04:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संजू सैमसन को CEAT क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स 2025 में टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनुभवी खिलाड़ी ने अपनी अबतक की क्रिकेट जर्नी पर चर्चा की।
विज्ञापन
संजू सैमसन - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को CEAT क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स 2025 में टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनुभवी खिलाड़ी ने अपनी अबतक की क्रिकेट जर्नी पर चर्चा की। उन्होंने हंसते-हंसते अपना दर्द बयां किया। सैमसन ने कहा कि हाल ही में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 वर्ष पूरे किए लेकिन सिर्फ 40 मैच ही खेल पाए। 
विज्ञापन

'भारतीय टीम की जर्सी पहनकर कभी किसी चीज के लिए ना नहीं कहा'
इस दौरान सैमसन ने बताया कि उन्होंने भारतीय टीम की जर्सी पहनने के बाद किसी भी चीज के लिए ना नहीं कहा, फिर चाहें उन्हें नंबर नौ पर बल्लेबाजी करनी पड़े या लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी करनी पड़े। उन्होंने कहा, 'जब आप भारतीय जर्सी पहनते हैं, तो किसी भी चीज के लिए 'ना' कहना संभव नहीं होता। मैंने इसे हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की है और देश के लिए अपना काम करने में मुझे गर्व महसूस होता है। चाहे मुझे नंबर 9 पर बल्लेबाजी करनी पड़े या लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाजी करनी पड़े, मैं हमेशा टीम की जरूरत के हिसाब से तैयार हूं।'

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 साल पूरे
30 वर्षीय बल्लेबाज ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 साल पूरे किए। इस पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, 'हाल ही में मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 साल पूरे किए हैं, लेकिन इस दौरान सिर्फ 40 मैच ही खेल पाए। आंकड़े छोटे लग सकते हैं, लेकिन इन वर्षों में मुझे जो चुनौतियां पार करनी पड़ीं और जिस इंसान के रूप में मैं बना, उस पर मुझे गर्व है।' दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 2015 में डेब्यू किया था। अब तक वह भारत के लिए 16 वनडे और 49 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। इनमें उनके नाम क्रमश: 510 और 993 रन दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें