फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स और सीएसके बीच डील हुई पक्की! अब येलो जर्सी में दिखेंगे सैमसन और RR के होंगे जडेजा?

Sat, 15 Nov 2025 10:10 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिपोर्ट की मानें तो सैमसन की जगह राजस्थान रॉयल्स को जडेजा और इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन दोनों खिलाड़ी मिलेंगे। माना जा रहा है कि रिटेंशन सूची सौंपने से पहले इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
जडेजा और सैमसन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन को लेकर डील पक्की हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसन और जडेजा को लेकर दोनों फ्रेंचाइजी स्वैप डील पर सहमत हो गए हैं। आईपीएल 2026 के लिए होने वाली मिनी नीलामी से पहले सभी टीमों को शनिवार तक रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपनी है। इससे पहले ही यह खबर सामने आ रही है कि सैमसन और जडेजा को लेकर सीएसके और राजस्थान के बीच डील पक्की हो गई है।  
विज्ञापन

आज होगी आधिकारिक घोषणा?
रिपोर्ट की मानें तो सैमसन की जगह राजस्थान रॉयल्स को जडेजा और इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन दोनों खिलाड़ी मिलेंगे। माना जा रहा है कि रिटेंशन सूची सौंपने से पहले इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है। सैमसन को सीएसके में शामिल कराने को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। सैमसन 2021 से राजस्थान टीम की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि जडेजा 2012 से सीएसके का हिस्सा हैं और उन्होंने इस टीम के साथ तीन बार खिताब जीता है। 

जडेजा के जाने से होगी हैरानी 
कई विशेषज्ञों का मानना है कि सैमसन के बदले जडेजा और करेन को लेना राजस्थान के लिए फायदे का सौदा है। जडेजा और सैमसन की फीस एक समान है, लेकिन करेन 2.4 करोड़ रुपये में रॉयल्स में शामिल होंगे। आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी के सीईओ ने इस बात को चौंकाने वाला बताया कि जडेजा जैसे खिलाड़ी को सीएसके ने आसानी से जाने दिया। 
विज्ञापन

आईपीएल 2026 से पहले सीएसके में बड़े बदलाव की तैयारी है, क्योंकि डेवोन कॉनवे ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है। चेन्नई शनिवार को होने वाले रिटेंशन से पहले दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी और जेमी ओवरटन को अपनी टीम से रिलीज करने की तैयारी में है। सीएसके के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था और टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें